Monday, June 22

World

ईरानी मिसाइल अभ्यास से इजरायल में हड़कंप, संभावित हमले की आशंका, अमेरिका से मांगी मदद
World

ईरानी मिसाइल अभ्यास से इजरायल में हड़कंप, संभावित हमले की आशंका, अमेरिका से मांगी मदद

तेल अवीव/वॉशिंगटन। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा किए जा रहे हालिया मिसाइल अभ्यास ने इजरायल की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। इजरायल को आशंका है कि यह सैन्य अभ्यास किसी बड़े और अचानक हमले की तैयारी का हिस्सा हो सकता है। इसी डर के चलते इजरायली अधिकारियों ने अमेरिका को सतर्क किया है और खुफिया जानकारी साझा की है। इजरायली और अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक, तेल अवीव ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को स्पष्ट रूप से आगाह किया है कि ईरान की मौजूदा मिसाइल गतिविधियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता। 7 अक्टूबर 2023 को हमास के अचानक हमले के बाद से इजरायल किसी भी तरह का जोखिम उठाने की स्थिति में नहीं है। हमले की आशंका, लेकिन पूरी तरह पुख्ता सबूत नहीं अमेरिकी वेबसाइट Axios की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायली खुफिया एजेंसियों को फिलहाल ईरान में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास के संकेत मिले हैं, ले...
फ्रांस ला रहा ‘सुपर राफेल’ F5, नई पीढ़ी के युद्ध में बदलेगा हवाई ताकत का संतुलन
World

फ्रांस ला रहा ‘सुपर राफेल’ F5, नई पीढ़ी के युद्ध में बदलेगा हवाई ताकत का संतुलन

  पेरिस/नई दिल्ली। फ्रांस अपने प्रतिष्ठित राफेल फाइटर जेट का अब तक का सबसे उन्नत और ताकतवर संस्करण राफेल F5, जिसे अनौपचारिक रूप से ‘सुपर राफेल’ कहा जा रहा है, पेश करने की तैयारी में है। यह अपग्रेड इतना व्यापक है कि इसे सिर्फ सुधार नहीं, बल्कि एक पूरी तरह नए कॉम्बैट कॉन्सेप्ट के रूप में देखा जा रहा है। फ्रांस का लक्ष्य इस लड़ाकू विमान को 2040 के बाद तक आधुनिक युद्ध के लिए प्रासंगिक बनाए रखना है। फ्रांसीसी सरकार पहले ही 42 राफेल F5 खरीदने की मंजूरी दे चुकी है, जिनकी डिलीवरी 2030 के शुरुआती वर्षों में शुरू होने की संभावना है। राफेल की यात्रा 1980 के दशक में एक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेटर से शुरू होकर आज एक एडवांस्ड मल्टीरोल फाइटर तक पहुंच चुकी है, और F5 इस विकास की सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है।  ‘लॉयल विंगमैन’ ड्रोन: सुपर राफेल की असली ताकत राफेल F5 की सबसे क्रांतिकारी विशेषता होगी लॉ...
असीम मुनीर को सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान, पाक-साऊदी रक्षा संबंधों में नया अध्याय
World

असीम मुनीर को सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान, पाक-साऊदी रक्षा संबंधों में नया अध्याय

रियाद/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के आर्मी चीफ और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) असीम मुनीर को सऊदी अरब सरकार ने किंग अब्दुलअजीज मेडल ऑफ एक्सीलेंट क्लास से सम्मानित किया है। यह सऊदी अरब का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है। रियाद में सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने उन्हें यह सम्मान दिया। सऊदी अरब द्वारा असीम मुनीर को सम्मानित करना हाल के महीनों में पाकिस्तानी और सऊदी रक्षा संबंधों में बढ़ती निकटता का संकेत है। दोनों देशों ने इस साल सैन्य सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए नाटो-स्टाइल रक्षा समझौता किया है। इसके तहत अगर कोई देश सऊदी अरब पर हमला करता है, तो पाकिस्तान की सेना उसकी रक्षा के लिए आगे आएगी। सऊदी रक्षा मंत्री के बयान: प्रिंस खालिद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्होंने असीम मुनीर को सऊदी-पाकिस्तानी संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए सम्मान...
अमेरिका के टेक हब सैन फ्रांसिस्को में बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट, 1.3 लाख घरों की बिजली गुल
World

अमेरिका के टेक हब सैन फ्रांसिस्को में बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट, 1.3 लाख घरों की बिजली गुल

अमेरिका के तकनीकी केंद्र सैन फ्रांसिस्को में शनिवार को अचानक बड़े पैमाने पर ब्लैकआउट हो गया। लगभग 1,30,000 घरों और व्यवसायों की बिजली कट गई, जिससे शहर के दैनिक जीवन और व्यापार पर गंभीर असर पड़ा। रविवार तक लगभग 17,000 घरों में बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। स्थानीय अधिकारियों और पीजीएंडई (Pacific Gas and Electric) कंपनी के अनुसार, पहला आउटेज शनिवार सुबह 9:40 बजे दर्ज किया गया, जिससे करीब 15,000 रेजिडेंशियल और कमर्शियल कस्टमर्स प्रभावित हुए। दूसरा आउटेज 10:10 बजे शुरू हुआ, और जल्द ही इसका असर 25,000 ग्राहकों तक फैल गया। आग लगने से बिजली आपूर्ति प्रभावित: सैन फ्रांसिस्को फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि पीजीएंडई के एक सबस्टेशन में आग लगने के कारण बिजली कट गई। कंपनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वे फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स और शहर के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास कर रहे ह...
बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारत की चिंता बढ़ी, रोहिंग्या के प्रवेश को लेकर सतर्कता
World

बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारत की चिंता बढ़ी, रोहिंग्या के प्रवेश को लेकर सतर्कता

ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद फैली हिंसा ने क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ा दी है और भारत के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा कर दी हैं। खुफिया सूत्रों का कहना है कि मौजूदा उथल-पुथल का फायदा उठाकर रोहिंग्या शरणार्थी सीमा पार कर भारत में प्रवेश कर सकते हैं। बांग्लादेश में बड़ी संख्या में रोहिंग्या शरणार्थी हैं, वहीं म्यांमार में गृहयुद्ध के कारण भी कई रोहिंग्या भारतीय सीमाओं की ओर बढ़ना चाहते हैं। न्यूज़18 की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय खुफिया एजेंसियों ने यह चेतावनी दी है कि सीमा पर अस्थिरता और असंगठित कोऑर्डिनेशन के कारण रोहिंग्या के भारत आने का खतरा बढ़ गया है। रोहिंग्या घुसपैठ के तरीके: खुफिया सूत्रों के मुताबिक, रोहिंग्या मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में नदी मार्ग और असम तथा त्रिपुरा के जंगलों से भारत में प्रवेश करते हैं। कुछ गिरोह जाली दस्ता...
‘भारत संप्रभु और भरोसेमंद पार्टनर’: पुतिन ने की भारत की खुलेआम तारीफ
World

‘भारत संप्रभु और भरोसेमंद पार्टनर’: पुतिन ने की भारत की खुलेआम तारीफ

सेंट पीटर्सबर्ग: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को एक संप्रभु देश और भरोसेमंद साझेदार बताते हुए उसकी खुलेआम तारीफ की है। पुतिन ने यह बयान रविवार को सेंट पीटर्सबर्ग में सुप्रीम यूरेशियन इकनॉमिक काउंसिल की बैठक में दिया। यह बैठक यूरेशियन इकनॉमिक यूनियन (EAEU) के भीतर सहयोग को और मजबूत करने के लिए आयोजित की गई थी। पुतिन ने कहा, “हम भारत के साथ एक और वरीयता वाले व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं। भारत एक ऐसा देश है, जिसकी 1.4 अरब आबादी और 4 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी है। यह एक संप्रभु और भरोसेमंद साझेदार है।” यूरेशियन यूनियन की स्थापना 2015 में रूस, बेलारूस और कजाकिस्तान ने की थी, जिसमें बाद में आर्मेनिया और किर्गिस्तान भी शामिल हुए। पुतिन ने बैठक में उम्मीद जताई कि आज की बैठक से आपसी हित के सभी मुद्दों में प्रगति होगी। इस महीने की शुरुआत में पुतिन भारत दौरे पर भी आए थे। यह दौरा फ...
बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या का भयावह वीडियो सामने आया, भीड़ ने फैक्ट्री से खींच कर किया मार-पीट
World

बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या का भयावह वीडियो सामने आया, भीड़ ने फैक्ट्री से खींच कर किया मार-पीट

बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर लक्षित हिंसा का भयावह मामला सामने आया है। गुरुवार को ईशनिंदा के झूठे आरोप में पीट-पीटकर मार दिए गए दीपू चंद्र दास की हत्या से ठीक पहले का वीडियो सार्वजनिक हुआ है। यह वीडियो दर्शाता है कि कैसे भीड़ पूरे क्षेत्र में नियंत्रण जमा कर चुकी थी और वहां कानून-व्यवस्था का कोई अस्तित्व नहीं था। वीडियो में दिखाया गया है कि दीपू की फैक्ट्री के बाहर भीड़ जमा है। कुछ ही सेकंड में दरवाजा खुलता है और भीड़ दीपू को अपने साथ खींच ले जाती है। यह घटना मैमनसिंह इलाके की है, जहां दीपू फैक्ट्री में काम करते थे। हिंसा के दौरान दीपू को पीट-पीटकर मार डाला गया, उसके शव को पेड़ से बांधा गया और बाद में आग लगा दी गई। बांग्लादेशी अधिकारियों ने जांच के बाद कहा कि भीड़ द्वारा लगाए गए ईशनिंदा के आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला। लेखिका तस्लीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते...
शेख हसीना का मोहम्मद यूनुस पर हमला: बांग्लादेश में चरमपंथी चला रहे सत्ता, भारत-नॉर्थ ईस्ट संबंध खतरे में
World

शेख हसीना का मोहम्मद यूनुस पर हमला: बांग्लादेश में चरमपंथी चला रहे सत्ता, भारत-नॉर्थ ईस्ट संबंध खतरे में

बांग्लादेश में भारत विरोधी नेता उस्मान हादी की हत्या और हिंसक प्रदर्शन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मोहम्मद यूनुस और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है। हसीना ने आरोप लगाया कि यूनुस सरकार के पाले हुए चरमपंथी ही देश में अराजकता और हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। हसीना ने ANI के साथ इंटरव्यू में कहा कि यूनुस सरकार ने दोष सिद्ध आतंकवादियों को रिहा किया और चरमपंथियों को कैबिनेट में जगह दी। उन्होंने कहा, “यूनुस राजनेता नहीं हैं और उन्हें देश चलाने का कोई अनुभव नहीं है। बांग्लादेश की सत्ता अब चरमपंथियों के हाथ में है।” पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के लिए यूनुस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार के भारत विरोधी बयान और अल्पसंख्यकों के खिलाफ नाकामी ने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को भी प्रभावित किया है। हसीना ने विशेष रूप से भारत के नॉर्थ ईस्ट क्षेत...
पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर का बड़ा दावा: ऑपरेशन सिंदूर में भारत से संघर्ष के दौरान अल्लाह ने मदद की
World

पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर का बड़ा दावा: ऑपरेशन सिंदूर में भारत से संघर्ष के दौरान अल्लाह ने मदद की

पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुनीर ने कहा कि मई में भारत के साथ हुए सैन्य टकराव के दौरान पाकिस्तान को ईश्वरीय मदद प्राप्त हुई। मुनीर ने यह भाषण 10 दिसंबर 2025 को पाकिस्तान के नेशनल उलेमा कॉन्फ्रेंस में दिया था, जिसका वीडियो रविवार को पाकिस्तानी टीवी चैनलों द्वारा प्रसारित किया गया। उन्होंने कुरान की आयत का हवाला देते हुए कहा, "अगर अल्लाह तुम्हारी मदद करता है, तो कोई तुम्हें हरा नहीं सकता।" मुनीर ने दावा किया कि भारत से संघर्ष के दौरान उन्होंने अल्लाह की मदद महसूस की। उनका यह भाषण सोशल मीडिया पर भी तेजी से फैल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 को भारत द्वारा शुरू किया गया था। यह ऑपरेशन भारत की वायु सेना द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी लॉन्च पैडों को निशाना बनाने के लिए था...
न्यूजीलैंड में सिख धार्मिक जुलूस रोका, प्रदर्शनकारियों ने कहा- ‘यह भारत नहीं, न्यूजीलैंड है’
World

न्यूजीलैंड में सिख धार्मिक जुलूस रोका, प्रदर्शनकारियों ने कहा- ‘यह भारत नहीं, न्यूजीलैंड है’

न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में एक शांतिपूर्ण सिख नगर कीर्तन जुलूस के दौरान विवादास्पद घटना सामने आई। स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने जुलूस का रास्ता रोक दिया और हाथ में बैनर लेकर खड़े हो गए, जिस पर लिखा था, "यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं।" घटना रविवार को मनुरेवा में गुरुद्वारा नानकसर थाथ ईश्वर दरबार से शुरू हुए नगर कीर्तन के दौरान हुई। जुलूस लौटते समय स्थानीय युवाओं के एक समूह ने जुलूस का मार्ग अवरुद्ध कर दिया और हाका डांस करते हुए विरोध जताया। हाका माओरी समुदाय का पारंपरिक युद्ध और शक्ति प्रदर्शन वाला नृत्य है। स्थानीय सिख समुदाय और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेताओं ने इस घटना की निंदा की। SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला करार दिया और कहा कि नगर कीर्तन एक पवित्र सिख परंपरा है जिसमें भक्ति, एकता और मानवता का संदेश फैलाया जाता है। पुलिस मौके पर पहुंची और बातचीत के बा...