Jio ने पेश किया कैमरा वाला एआई चश्मा JioFrames, वीडियो रिकॉर्डिंग और ट्रांसलेशन सहित कई काम करेगा आसान
India AI Impact Summit 2026 में Jio ने अपने पवेलियन में JioFrames पेश किए। यह एआई पावर्ड स्मार्ट चश्मा वीडियो रिकॉर्डिंग, ट्रांसलेशन और अन्य कई कार्यों में मदद करेगा। कंपनी के अनुसार, JioFrames का मुकाबला Ray-Ban Meta ग्लासेस से किया जाएगा, लेकिन इसे आधी कीमत में लॉन्च किया जाएगा।
JioFrames की खासियतें
फ्रैम में दो कैमरा, स्पीकर और माइक्रोफोन लगे हैं।
ब्लैक कलर में उपलब्ध, वजन में हल्का और पहनने में आरामदायक।
वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ-साथ कई भारतीय भाषाओं में ट्रांसलेशन की सुविधा।
आवाज कम या ज्यादा करने के लिए टच बटन।
“Hey Jio” कहकर एआई से बातचीत संभव, उदाहरण के लिए रेसिपी जानना या जानकारी लेना।
नजर वाला चश्मा पहनने वालों के लिए फ्रेम जोड़ने की सुविधा।
भारत में जल्द लॉन्च
JioFrames को जल्द ही भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। यह चश्मा उपयोगकर्ताओं क...









