अब मोबाइल ऐप पर होगी बिजली की खरीद-बिक्री, दिल्ली में शुरू होने जा रही वर्चुअल नेट मीटरिंग
नई दिल्ली: अब दिल्ली में उपभोक्ता सोलर बिजली को मोबाइल ऐप के जरिए खरीद-बेच सकेंगे। दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (DERC) ने वर्चुअल नेट मीटरिंग की नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसके तहत लोग आपस में अतिरिक्त बिजली बेच सकते हैं और साझा सोलर प्लांट की बिजली का इस्तेमाल कर सकते हैं।
वर्चुअल नेट मीटरिंग क्या है?
वर्चुअल नेट मीटरिंग एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके जरिए सोलर बिजली का इस्तेमाल उन लोगों द्वारा भी किया जा सकेगा, जिनके पास अपनी छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह नहीं है। इसके तहत एक ही सोलर प्लांट से उत्पन्न बिजली को कई उपभोक्ताओं में बांटा जा सकेगा।
उदाहरण के लिए, एक बिल्डिंग के 20 लोग मिलकर किसी खाली जगह पर कॉमन सोलर प्लांट लगा सकते हैं और उसका फायदा सभी के स्मार्ट मीटर पर दिखाई देगा।
फायदा क्या होगा?
सोलर बिजली बनाने वाले उपभोक्ता अपनी अतिरिक्त बिजली बेचकर आय कमा सकेंगे।
उ...










