
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने MyJio ऐप में यूजर्स की प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर पेश किया है। अब ग्राहक सीधे ऐप के जरिए वॉयस और वीडियो कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स मैनेज कर सकते हैं, बिना फोन की डिफॉल्ट सेटिंग्स में जाए।
कॉल फॉरवर्डिंग से कैसे खतरा होता था
कॉल फॉरवर्डिंग एक ऐसी सुविधा है, जिसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कोई आपके नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग ऑन कर दे, तो वह आपकी सारी कॉल्स सुन सकता है। इससे बचने के लिए जियो ने यह नया फीचर ऐप में पेश किया है, जिससे यूजर्स सीधा MyJio ऐप में जाकर अपने कॉल फॉरवर्डिंग सेटिंग्स को कंट्रोल कर सकते हैं।
फीचर इस्तेमाल करने की शर्त
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फोन में मोबाइल डेटा ऑन होना जरूरी है। वाई-फाई के माध्यम से यह सुविधा काम नहीं करेगी।
कैसे करें इस्तेमाल
-
अपने फोन में MyJio ऐप खोलें।
-
प्रोफाइल आइकन पर टैप करें (राइट साइड में सबसे ऊपर)।
-
Mobile Settings में जाएं।
-
Service Settings में जाकर Call Forwarding का विकल्प चुनें।
-
अब Voice और Video कॉल के लिए सेटिंग बदल सकते हैं।
-
यूजर्स को कई कॉल फॉरवर्डिंग विकल्प मिलेंगे, जैसे:
-
Always Forward
-
When Busy
-
When Unreachable
-
When Unanswered
-
इनमें से अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके अलावा, यह फीचर यह भी बताएगा कि कहीं आपके नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग अनजाने में चालू तो नहीं है।
