मसूरी: बारिश-ओलावृष्टि से बदला मौसम, सड़कों पर बिछी सफेद चादर, पर्यटकों में उत्साह
पहाड़ों की रानी मसूरी में देर रात हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज अचानक बदल दिया। सड़कों और खुले इलाकों पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई और ठंड और बढ़ गई।
सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले, तो चारों ओर बिखरे ओलों को देखकर कई लोग इसे पलभर के लिए बर्फबारी समझ बैठे। मौसम के इस बदलाव ने मसूरी के नजारों को बेहद मनमोहक बना दिया है। स्थानीय लोग और पर्यटक ठंड से बचने के लिए अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।
सुबह-सुबह कई इलाकों में लोग हाथों में ओले लेकर फोटो और वीडियो बनाते दिखे। पर्यटकों ने इस दुर्लभ नज़ारे का जमकर आनंद लिया और सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें साझा कीं।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। खासतौर पर पहाड़ी मार्गों और यात...










