राहुल गांधी ने कोटद्वार के दीपक को बताया “भारत का हीरो”, सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद बढ़ा भरोसा
कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड): उत्तराखंड के कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम की दुकान को लेकर छिड़े विवाद के बीच जिम कर्मचारी मोहम्मद दीपक का मामला लगातार गरमाया हुआ है। दीपक ने विवाद के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं का विरोध किया, जिसके बाद उन्हें निशाने पर रखा गया। अब इस पूरे मामले पर कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दीपक का समर्थन किया है और उन्हें “भारत का हीरो” करार दिया है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर दीपक की तस्वीर के साथ लंबा पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने कहा कि दीपक संविधान और इंसानियत के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि दीपक नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान का जीवित प्रतीक हैं, और यही बात सत्ता को सबसे ज्यादा चुभती है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक और सामाजिक विभाजन फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन ऐसे दीपक हमें यह दिखाते हैं कि डर और नफरत से डिगना नह...










