उत्तराखंड फूड फेस्टिवल 2025: मसूरी विंटरलाइन कार्निवल में स्वाद और संस्कृति का संगम
मसूरी (उत्तराखंड): मसूरी में इन दिनों विंटरलाइन कार्निवल 2025 की धूम है, जिसे उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जा रहा है। इसी आयोजन के प्रमुख आकर्षण के रूप में चल रहा उत्तराखंड फूड फेस्टिवल 2025 पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राज्य की समृद्ध पाक विरासत से रूबरू कर रहा है।
24 से 29 दिसंबर तक उत्सव की रौनक
24 दिसंबर से शुरू हुए विंटरलाइन कार्निवल में 29 दिसंबर तक पर्यटक और स्थानीय लोग सर्दियों के मौसम का मजा ले रहे हैं। इस दौरान 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित फूड फेस्टिवल में उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन जैसे मंडुए की रोटी, झंगोरे की खीर, फाणू, भट्ट की चुड़कानी, आलू के गुटके और अन्य पहाड़ी व्यंजन पर्यटकों के सामने पेश किए जा रहे हैं।
भोजन के साथ संस्कृति का अनुभव
फूड फेस्टिवल में लोक नृत्य प्रस्तुतियां, लाइव बैंड संगीत...










