चार धाम रोड चौड़ीकरण पर विवाद तेज़, उत्तरकाशी में पेड़ों पर बांधे जा रहे ‘रक्षा सूत्र’
उत्तरकाशी: चार धाम ऑल-वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई के खिलाफ उत्तरकाशी में जनआंदोलन तेज़ हो गया है। रविवार को देशभर से आए पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वैज्ञानिकों और युवाओं ने हर्षिल क्षेत्र में इकट्ठा होकर उन देवदार के पेड़ों की पूजा की, जिन्हें सड़क चौड़ीकरण के लिए काटे जाने की तैयारी है। प्रदर्शनकारियों ने पेड़ों के तनों पर ‘रक्षा सूत्र’ बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
आयोजकों के अनुसार, परियोजना के तहत 6000 से अधिक पुराने देवदार के पेड़ों को हटाने की योजना है। अधिकांश पेड़ दशकों पुराने हैं और भागीरथी इको-सेंसिटिव ज़ोन (BESZ) में आते हैं। ‘हिमालय है तो हम हैं’ यात्रा के नाम से शुरू हुआ यह आंदोलन सितंबर में वरिष्ठ नेताओं — मुरली मनोहर जोशी, करण सिंह सहित 50 से अधिक सिविल सोसायटी सदस्यों — द्वारा सुप्रीम कोर्ट को भेजी गई अपील के बाद जोर पकड़ गया। अपी...










