कफ सीरप तस्करी केस पर CBI जांच मांगते धनंजय सिंह, अखिलेश यादव का तंज—‘ये CBI का जमाना नहीं… बुलडोजर कहां है?’
उत्तर प्रदेश में कफ सीरप और नशीली दवाओं की अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामले ने सियासी हलचल तेज कर दी है। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी अमित सिंह टाटा की गिरफ्तारी के बाद धनंजय सिंह द्वारा CBI जांच की मांग किए जाने पर राजनीतिक बयानबाज़ी गरमा गई। शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे पर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला।
“ये जमाना CBI का नहीं, बुलडोजर का है” — अखिलेश यादव
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,“ये जमाना CBI का नहीं है… ये जमाना बुलडोजर का है। बुलडोजर कहां है? बुलडोजर कब चलेगा?”
उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि जब सरकार हर मामले में बुलडोजर की बात करती है तो इस बड़े तस्करी मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं दिख रही।
दुबई भागने के मामलों पर भी बरसे...










