This slideshow requires JavaScript.

हापुड़ में 50 हजार का इनामी गोतस्‍कर हसीन एनकाउंटर में ढेर

हापुड़ (संवाददाता वरुण शर्मा): हापुड़ पुलिस ने सोमवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी गोतस्‍कर हसीन पुत्र इकरार को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ कपूर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई। हसीन पर हत्या के प्रयास, गोकशी, लूट, डकैती और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 25 से अधिक मामले दर्ज थे।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, कपूर थाना पुलिस को डायल 100 के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ गोतस्कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने इलाके में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर कार सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हसीन को गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ स्थल से एक अवैध पिस्टल, कारतूस और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है।

एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मारा गया बदमाश हसीन हापुड़, मुजफ्फरनगर, संभल, अमरोहा और गौतम बुद्ध नगर जिलों में कई बड़ी वारदातों में शामिल रहा है। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस टीमों की दबिश जारी है।

हापुड़ पुलिस की इस सफलता को जिले में बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। इससे अपराध जगत में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply