13 अप्रैल 2025, रविवार का राशिफल:

12 अप्रैल (एस.डी. न्यूज़ एजेंसी)।

मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। यदि किसी से विवाद है तो उसे सुलझाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर रखें और पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नई नौकरी ज्वाइन करने वालों के लिए दिन शुभ है। 

वृषभ (Taurus): आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। व्यवसाय में कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएं और सहकर्मियों से तालमेल रखें। कानूनी मामलों के समाधान के लिए दिन उपयुक्त है। थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है; सेहत का ध्यान रखें। 

मिथुन (Gemini): आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। प्रेमी युगल एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। व्यवसाय में जोखिम उठाना लाभदायक हो सकता है। विद्यार्थियों को कोर्स का लाभ मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। 

कर्क (Cancer): ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यात्रा संबंधी योजनाएं बन सकती हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल रहेगा। ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों की तरक्की और कमाई बढ़ेगी। 

सिंह (Leo): आज का दिन सुखद और उन्नतिदायक रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आमदनी बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। व्यावसायिक योजनाएं गुप्त रखें। नौकरीपेशा लोग कमाई बढ़ाने के लिए नए काम की योजना बना सकते हैं। 

कन्या (Virgo): आज का दिन विशेष रूप से फलदायी रहेगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं। जीवन के हर पल का आनंद लेने का प्रयास करेंगे। झूठ बोलने वालों से दूरी बनाएं और फैसले सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। शेयर और प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ हो सकता है। 

तुला (Libra): भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा, मेहनत और लगन से काम पर फोकस करें। कोई झूठी तारीफ करके आपसे लाभ पाने की कोशिश कर सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में कई स्रोतों से धन लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मामलों को अपने स्तर पर सुलझाने का प्रयास करें। 

वृश्चिक (Scorpio): दिन बेहतर रहेगा। निजता में दखल देने वालों से दूरी बनाएं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ यात्रा या शॉपिंग पर जा सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। आर्थिक मामलों में संकोच दूर होगा और कारोबार में लाभ मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में सहयोग प्राप्त होगा। 

धनु (Sagittarius): महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल हो सकती हैं। विवादित मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। कपल्स के लिए दिन रोमांस से भरा रहेगा। रियल एस्टेट में निवेश से पहले सोचें। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो सभी पक्षों पर जानकारी प्राप्त करें।

मकर (Capricorn): दिन आपके पक्ष में रहेगा। सभी काम इच्छानुसार पूरे होंगे। सफलता से खुशी और मानसिक शांति मिलेगी। प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक संपर्कों का दायरा बढ़ाएं। दोस्तों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत की अनदेखी से बचें।

कुंभ (Aquarius): दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। किसी उलझन से निकलने में घर के बड़े सहयोग करेंगे। प्रेमी के साथ अधिक समय बिताने की चाहत रहेगी, लेकिन कुछ उलझनों के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूंजी निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा लेनदेन आपके पक्ष में रहेगा। कारोबार के मामले में दिन उत्साहवर्धक रहेगा।

मीन (Pisces): दिन मिलाजुला रहेगा। जिद के कारण परेशानी हो सकती है। विवाह संबंधी बात आगे बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भाग्यशाली रहेंगे। धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा।

 


Discover more from SD NEWS AGENCY

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from SD NEWS AGENCY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe