‘लखनऊ बदहाली का शिकार’, राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के बाद ईरानी टीवी को क्यों लगी मिर्ची?
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई और हाल ही में उद्घाटित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के बाद अब यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया है। शिया बहुल देश ईरान के सरकारी टीवी चैनल ‘प्रेस टीवी’ ने लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए हैं, जिस पर राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
ईरानी टीवी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नवाबी दौर की शान, इंडो-पर्शियन स्थापत्य और इस्लामी विरासत के लिए विश्वभर में पहचानी जाने वाली लखनऊ नगरी आज “खामोश संकट” से गुजर रही है। रिपोर्ट में वर्षों की उपेक्षा, बेतरतीब शहरी विस्तार और अवैध निर्माण को शहर की पहचान के लिए खतरा बताया गया है।
मुगलकालीन धरोहरों पर सवाल
प्रेस टीवी की रिपोर्ट में इमामबाड़ा, मस्जिदों, दरवाजों और अन्य ऐतिहासिक इमार...










