Tuesday, April 7

Uttar Pradesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, दक्षिण एशिया के लिए खतरे की घंटी: शंकराचार्य अधोक्षजानंद
State, Uttar Pradesh

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं, दक्षिण एशिया के लिए खतरे की घंटी: शंकराचार्य अधोक्षजानंद

    मथुरा: बांग्लादेश में लगातार हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने और उनकी हत्याओं के विरोध में शंकराचार्य अधोक्षजानंद ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बांग्लादेश सरकार से मांग की है कि वह हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को तुरंत रोके। साथ ही, भारत सरकार और मानवाधिकार आयोग से भी इस मामले में कार्रवाई की अपील की गई है।   शंकराचार्य ने कहा कि बांग्लादेश की वर्तमान कार्यकारी सरकार इस स्थिति को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। यदि इन घटनाओं पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया, तो इसका प्रभाव पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र पर पड़ सकता है। उन्होंने विश्व बिरादरी से दबाव बनाने और वहां लोकतांत्रिक सरकार स्थापित कराने की भी अपील की।   उन्होंने स्पष्ट कहा, “हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है, इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह केवल बांग्लादेश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए चि...
लखनऊ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति: प्रो. जय प्रकाश सैनी संभालेंगे कमान, IIT कानपुर के पूर्व छात्र
State, Uttar Pradesh

लखनऊ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति: प्रो. जय प्रकाश सैनी संभालेंगे कमान, IIT कानपुर के पूर्व छात्र

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित लखनऊ विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। प्रो. जय प्रकाश सैनी को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आदेश जारी कर दिए हैं। प्रो. सैनी की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है।   राज्यपाल ने यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 12(1) के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए की है। वर्तमान में प्रो. जय प्रकाश सैनी गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) के कुलपति के पद पर कार्यरत थे।   MMMUT को दिलाई नई पहचान   प्रो. जे.पी. सैनी का शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव अत्यंत समृद्ध रहा है। वे मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय के अंतिम प्राचार्य (प्रिंसिपल) भी रह चुके ह...
नए साल की पार्टी बना बवाल, शोर कम करने को कहा तो भड़के युवक, परिवार पर किया हमला
State, Uttar Pradesh

नए साल की पार्टी बना बवाल, शोर कम करने को कहा तो भड़के युवक, परिवार पर किया हमला

      गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित सुशांत एक्वापोलिस सोसाइटी में नए साल का जश्न उस समय हिंसक बवाल में बदल गया, जब तेज आवाज में बज रहे म्यूजिक का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पार्टी कर रहे युवक-युवतियों ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की।   घटना देर रात की बताई जा रही है। सोसाइटी में कुछ युवक-युवतियां तेज म्यूजिक पर नाच-गाना और हुड़दंग कर रहे थे। शोर से परेशान होकर जब एक फ्लैट मालिक ने आवाज कम करने की अपील की, तो पार्टी कर रहे लोग आगबबूला हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि कई लोग एकजुट होकर पीड़ित परिवार के फ्लैट में घुस आए और लाठी-डंडों व हाथों से मारपीट शुरू कर दी।   सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात   पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर ...
बदायूं में दिल दहला देने वाली वारदात  अकेली बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, लाखों के गहने व नकदी लूटकर बदमाश फरार
State, Uttar Pradesh

बदायूं में दिल दहला देने वाली वारदात अकेली बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, लाखों के गहने व नकदी लूटकर बदमाश फरार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ में बीती देर रात बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक अकेली बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर दी। महिला के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके मुंह पर पन्नी बांध दी और गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।   मृतका की पहचान मुन्नी देवी (65) पत्नी रामौतार के रूप में हुई है। रामौतार पेशे से वर्तन व्यापारी हैं और घटना के समय अपनी बेटी के यहां जन्मदिन समारोह में गए हुए थे। घर में अकेली मुन्नी देवी को बदमाशों ने निशाना बनाया।   सुबह मचा हड़कंप   शनिवार सुबह जब ग्रामीण जागे तो मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से घर का सामान...
मथुरा का पारंपरिक स्वाद पहुंचा राष्ट्रीय मंच पर  ‘लाफ्टर शेफ’ में छाया रूपा कचौड़ी का बृज रस, सेलिब्रिटी शेफ भी हुए मुरीद
State, Uttar Pradesh

मथुरा का पारंपरिक स्वाद पहुंचा राष्ट्रीय मंच पर ‘लाफ्टर शेफ’ में छाया रूपा कचौड़ी का बृज रस, सेलिब्रिटी शेफ भी हुए मुरीद

  कान्हा की नगरी मथुरा केवल अपनी धार्मिक आस्था के लिए ही नहीं, बल्कि अपने विशिष्ट और पारंपरिक खान-पान के लिए भी विश्वविख्यात है। इसी परंपरा को राष्ट्रीय पहचान दिलाते हुए मथुरा की ऐतिहासिक रूपा कचौड़ी ने कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो ‘लाफ्टर शेफ’ में अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई। शो के मंच पर जैसे ही देसी घी में बनी पारंपरिक कचौड़ी की खुशबू फैली, वहां मौजूद मशहूर शेफ और बॉलीवुड कलाकार इसके स्वाद के कायल हो गए।   विश्राम घाट स्थित रूपा कचौड़ी की पारंपरिक विधि और वर्षों पुरानी रेसिपी का जब शो में प्रदर्शन हुआ, तो दर्शकों के साथ-साथ सेलिब्रिटी मेहमानों ने भी जमकर सराहना की। कई कलाकारों ने मथुरा आकर स्वयं इस ऐतिहासिक स्वाद का आनंद लेने की इच्छा जाहिर की।   व्यापारियों और बृजवासियों में हर्ष   रूपा कचौड़ी का राष्ट्रीय टेलीविजन पर पहुंचना मथुरा के स्थानीय व्यापारियों और बृजवा...
फतेहपुर: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कर BJP नेता को बदनाम करने की साजिश, अज्ञात पर FIR दर्ज
Politics, State, Uttar Pradesh

फतेहपुर: फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी कर BJP नेता को बदनाम करने की साजिश, अज्ञात पर FIR दर्ज

  फतेहपुर: जिले में भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल की फेसबुक आईडी से अभद्र टिप्पणी कर उनकी छवि धूमिल करने का मामला सामने आया। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और मानहानि की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   कैसे हुई घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के नासिर पीर मोहल्ला के रहने वाले पुष्पराज सिंह पटेल के अनुसार, बीते दिनों ‘सिंह आलोक’ नामक फेसबुक आईडी से उनके खिलाफ अभद्र और अशोभनीय शब्दों वाला पोस्ट वायरल किया गया। पोस्ट में उन्हें ‘रेपिस्ट दागी’ और ‘बलात्कारी’ जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया, जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।   आरोपियों की पहचान और कार्रवाई इस अभद्र पोस्ट को अन्य अज्ञात लोगों ने भी वायरल किया। पुष्पराज सिंह ने इसे देखकर साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष सुनील...
लखनऊ: निराला नगर की अवैध बस्तियों पर प्रशासन का बुलडोजर, रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की झुग्गियां ध्वस्त
State, Uttar Pradesh

लखनऊ: निराला नगर की अवैध बस्तियों पर प्रशासन का बुलडोजर, रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की झुग्गियां ध्वस्त

  लखनऊ: योगी सरकार की सख्ती के तहत राजधानी में अवैध अतिक्रमण और घुसपैठ के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई हुई। निरालानगर क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे वर्षों से फैली अवैध बस्तियों को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने की, जिसमें भारी पुलिस बल मौजूद रहा।   रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक भी थे अवैध रूप से बसे प्रशासनिक जांच में पता चला कि इन बस्तियों में कई रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक भी रह रहे थे, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। निरालानगर में रेलवे की बहुमूल्य जमीन पर लंबे समय से अवैध झुग्गियां और निर्माण किए गए थे। ये बस्तियां रेलवे ट्रैक के बेहद करीब थीं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के परिचालन में बाधा बनी हुई थी।   कदम उठाने से पहले दी चेतावनी कई बार नोटिस और चेतावनी जारी क...
प्रयागराज: माघ मेले में ‘दातून बॉय’ आकाश की Thar से धमाकेदार एंट्री, गर्लफ्रेंड की सलाह से बने मालामाल
State, Uttar Pradesh

प्रयागराज: माघ मेले में ‘दातून बॉय’ आकाश की Thar से धमाकेदार एंट्री, गर्लफ्रेंड की सलाह से बने मालामाल

    प्रयागराज: संगम तट पर शनिवार से माघ मेले का भव्य आगाज़ हो गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे। 44 दिनों तक चलने वाले इस मेले में देशभर से श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति की उम्मीद जताई जा रही है।   इस मेले में एक बार फिर ‘दातून बॉय’ आकाश यादव की मौजूदगी सुर्खियों में है। आकाश ने महाकुंभ 2025 में दातून बेचकर लोगों का ध्यान खींचा था। केवल एक दिन में उन्होंने दातून बेचकर 10 हजार रुपये कमाए और चार दिनों में कुल 40 हजार रुपये का मुनाफा बनाया। इस बार भी आकाश ने मेले में दातून कैंप लगाने की घोषणा की है।   दिल्ली से थार में की एंट्री आकाश दिल्ली से अपनी Thar रॉक्स गाड़ी में आए हैं। उनके साथ चार दोस्त भी हैं। प्रयागराज पहुंचते ही उन्होंने सोशल मीडिया पर रील साझा की, जिसका कैप्शन था – ‘बॉय दिल्ली, दिल्ली टू प्रयागराज’। रील के बैकग्राउंड में...
देवकीनंदन ठाकुर ने IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का स्वागत किया, शाहरुख खान पर उठाया सवाल
State, Uttar Pradesh

देवकीनंदन ठाकुर ने IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का स्वागत किया, शाहरुख खान पर उठाया सवाल

  मथुरा: प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल न करने के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान बताते हुए कहा कि यह सनातनियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ एक कड़ा संदेश है।   महाराज ने कहा, "कुछ दिन पहले मुंबई में 50,000 लोगों की उपस्थिति में मैंने मांग उठाई थी कि बांग्लादेशी क्रिकेटरों को भारत से बाहर किया जाए। वहां हिंदू मंदिरों को जलाया जा रहा है और हमारी माताओं-बहनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। कोई भी सच्चा सनातनी इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।"   देवकीनंदन महाराज ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उनका कहना था, "पूरा देश इस विषय पर बहस कर रहा है, लेकिन केकेआर की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्र...
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर फिल्मी स्टाइल बाइक दौड़, लड़की को पीछे बिठाकर फर्राटा भरता युवक, यात्रियों में मची हड़कंप
State, Uttar Pradesh

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर फिल्मी स्टाइल बाइक दौड़, लड़की को पीछे बिठाकर फर्राटा भरता युवक, यात्रियों में मची हड़कंप

    गोरखपुर (प्रमोद पाल) – गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर 1 जनवरी की रात एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां खड़े यात्रियों के होश उड़ा दिए। बाइक पर सवार एक युवक ने ट्रेन से उतरी लड़की को पीछे बिठाया और प्लेटफॉर्म पर फर्राटा भरते हुए तेज गति से निकल गया। यह नजारा देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री चौंक गए और कुछ पल के लिए अफरा-तफरी मच गई।   सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही रेलवे प्रशासन सकते में आ गया। तुरंत ही स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री मौजूद थे। ट्रेन करीब 4 घंटे लेट थी और प्लेटफॉर्म पर भीड़ लगी हुई थी। इसी बीच युवक ने बड़ी शान से भीड़ को चीरते हुए अपनी बाइक पर लड़की को बैठाया और फर्राटा भर दिया।   यात्री नाराज...