दिल्ली दस्तक से पहले राजस्थान के ‘सिंघम’ की बड़ी चेतावनी: अपराधी भूल से भी न करें ये काम
सीकर: राजस्थान पुलिस के चर्चित और दबंग आईपीएस अधिकारी दिनेश एमएन जल्द ही केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं देने जा सकते हैं। 1995 बैच के आईपीएस और वर्तमान में एडीजी (क्राइम) पद पर तैनात दिनेश एमएन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी है। उनके दिल्ली में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
इस बीच, एडीजी दिनेश एमएन ने प्रदेश में बढ़ते संगठित अपराध और गैंगवार के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अंतिम मंजिल अब सिर्फ गोली और जेल ही होगी। अपराधी ही नहीं, उनसे जुड़े लोग, जो सहयोग या जानकारी देते हैं, भी गिरफ्तारी से नहीं बचेंगे।”
जागरूकता और चेतावनी:दिनेश एमएन ने युवाओं को आगाह किया कि गैंगस्टरों को हीरो मानने से कोई फायदा नहीं। आनंदपाल और राजू ठेहठ जैसे उदाहरण सामने हैं। उन्होंने कहा कि विदेश में भेजने और करोड़ों रुपए देने का वादा केवल धोखा है, हक...










