अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम मोदी की ओर से चादर पेश, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू मौजूद
अजमेर: राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह में 814वें सालाना उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर पेश की गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू दरगाह पहुंचे और विधिवत चादरपोशी की। इस अवसर पर धार्मिक परंपराओं के अनुसार रस्में अदा की गईं और देश में अमन, चैन और भाईचारे की दुआ मांगी गई।
महफिलखाने में दस्तारबंदी और तबर्रुक:
चादर पेश करने के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू महफिलखाने पहुंचे, जहां खादिमों ने उन्हें दस्तारबंदी और तबर्रुक भेंट किया। इसके बाद बुलंद दरवाजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति:
चादरपोशी में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, मंत्री सुरेश रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, अजमेर दरगाह दीवान के पुत्र नसरुद्दीन चिश्ती, खादिम और...










