2000 करोड़ का मिड-डे मील घोटाला: भाजपा नेता राजेंद्र सिंह यादव के बेटों पर गंभीर आरोप, राजस्थान की राजनीति में भूचाल
राजस्थान की सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के निवाले से जुड़े मिड-डे मील योजना में सामने आए 2000 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले ने राज्य की राजनीति में भारी हलचल मचा दी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस बहुचर्चित मामले में भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के दोनों बेटों सहित 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि घोटाले की परतें अभी और खुल सकती हैं।
कौन हैं राजेंद्र सिंह यादव?
66 वर्षीय राजेंद्र सिंह यादव मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल जिले के किच्छा गांव के निवासी हैं। उन्होंने प्रारंभिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई नैनीताल से ही की। व्यवसायिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले यादव करीब 20 वर्ष पहले जयपुर के पास कोटपूतली में आकर बसे और यहीं से उन्होंने राजनीति में कदम रखा।
राजनीतिक सफ...










