केजरीवाल के ‘सेनापति’ को पुलिस ने थाने ले जाकर रोका कोटा के बाजार में ट्रैफिक विवाद ने भड़का सियासी पारा, व्यापारियों ने मोड़ा रुख
कोटा के गुमानपुरा बाजार में गुरुवार को आम आदमी पार्टी के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नवीन पालीवाल और पुलिस के बीच हुई भिड़ंत ने पूरे इलाके का माहौल गर्म कर दिया। नो-पार्किंग के चालान पर शुरू हुआ मामूली विवाद कुछ ही समय में ‘राजकाज में बाधा’ के आरोप तक पहुंच गया और पालीवाल को पुलिस ने थाने ले जाना पड़ा।
पुलिस बनाम पालीवाल
घटना तब शुरू हुई जब ट्रैफिक पुलिस गुमानपुरा न्यू कॉलोनी क्षेत्र में चालान काट रही थी। पालीवाल, जो खुद कोटा में कार डेकोर का कारोबार करते हैं, वहां पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने लगे। पुलिस का आरोप है कि पालीवाल ने अधिकारियों के साथ तीखी बहस की और सरकारी काम में बाधा डाली। समझाइश के बावजूद जब पालीवाल नहीं माने, तो पुलिस ने उन्हें मौके से उठाकर गुमानपुरा थाने ले लिया।
व्यापारियों ने बदल दिया रुख
शुरुआत में बाजार के व्...










