डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में नई उड़ान भरेगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
जबलपुर, 31 अक्टूबर 2025।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश का 70वां स्थापना दिवस इस बार केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश की नई विकास यात्रा का आरंभ होगा। उन्होंने बताया कि “अभ्युदय मध्यप्रदेश” के अवसर पर राज्य सरकार डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में तीन नई पहलें शुरू करने जा रही है, जो नागरिकों और निवेशकों दोनों को सशक्त बनाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “MP ई-सेवा पोर्टल” के माध्यम से नागरिकों को एक ही मंच पर सभी सरकारी सेवाएँ सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप में उपलब्ध होंगी। वहीं “Invest MP 3.0” पोर्टल निवेशकों के लिए उन्नत सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में कार्य करेगा, जिससे निवेश की प्रक्रिया अधिक सहज और समयबद्ध बनेगी। साथ ही “Wash on Wheels” मोबाइल ऐप युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए शहरी स्वच्छता सेवाओं में तकनीकी नवाचार लाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश की निवेश उपलब्धियों, औद...




