उज्जैन में बड़ा फैसला: किसानों के दबाव और इंटेलिजेंस रिपोर्ट के बाद लैंड पूलिंग योजना रद्द
हजारों किसानों की रैली से पहले मोहन यादव सरकार ने बदला निर्णय; कुंभ टाउनशिप अब अस्थायी रूप से बनेगी
उज्जैन: मध्य प्रदेश में सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित लैंड पूलिंग योजना को सरकार ने अचानक रद्द कर दिया है। यह अहम फैसला उस समय लिया गया जब हजारों किसान विरोध प्रदर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने वाले थे और इंटेलिजेंस की ताज़ा रिपोर्ट ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान संघ के प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद योजना निरस्त करने की घोषणा की।
17 गांवों की 2,378 हेक्टेयर जमीन को लेकर भड़का था किसानों का गुस्सा
प्रस्तावित योजना के तहत 17 गांवों के लगभग 1,800 किसानों की 2,378 हेक्टेयर जमीन स्थायी रूप से अधिग्रहित की जानी थी। किसान इस बात से नाराज थे कि परंपरा के अनुसार कुंभ के दौरान अस्थायी उपयोग के लिए दी जाने वाली...










