Monday, April 6

State

कई किलो रुद्राक्ष धारण कर केलिकुंज आश्रम पहुंचे श्री श्री 1008 कालिदास महाराज, प्रेमानंद महाराज को किया दंडवत, भेंट में लाए पवित्र प्रसाद
State, Uttar Pradesh

कई किलो रुद्राक्ष धारण कर केलिकुंज आश्रम पहुंचे श्री श्री 1008 कालिदास महाराज, प्रेमानंद महाराज को किया दंडवत, भेंट में लाए पवित्र प्रसाद

मथुरा। श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम में मंगलवार को एक अत्यंत भावपूर्ण और विशिष्ट आध्यात्मिक संगम देखने को मिला, जब तपस्वी महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बाबा कालिदास कृष्णानंद परमहंस महाराज संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। अपने पूरे शरीर पर कई किलो रुद्राक्ष धारण किए कालिदास महाराज के आगमन ने आश्रम में विशेष वातावरण बना दिया। दंडवत प्रणाम और स्नेहिल आलिंगन का आध्यात्मिक क्षण आश्रम पहुंचते ही कालिदास महाराज ने प्रेमानंद महाराज को भूमि पर लेटकर दंडवत प्रणाम किया। इसके प्रत्युत्तर में प्रेमानंद महाराज ने भी दंडवत प्रणाम कर उन्हें स्नेहपूर्वक गले लगाया। यह दृश्य उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावुक और दिव्य क्षण बन गया। कालिदास महाराज ने कुर्सी पर न बैठकर जमीन पर ही आसन ग्रहण किया और काफी देर तक संत-परंपरा, आध्यात्मिक ऊर्जा और साधना मार्ग पर चर्चा की। पवित्र उपहारों की भेंट ...
कानपुर में होटल में भीषण आग, धुएं से घिरी तीसरी-चौथी मंजिल पर फंसे 10 लोग – दमकल ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
State, Uttar Pradesh

कानपुर में होटल में भीषण आग, धुएं से घिरी तीसरी-चौथी मंजिल पर फंसे 10 लोग – दमकल ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

कानपुर। शहर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित काहूकोठी में मंगलवार देर रात एक होटल में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। आग पहली मंजिल के स्टोर रूम से भड़की और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों में घना धुआं फैल गया। तीसरी और चौथी मंजिल पर ठहरे 10 लोग धुएं के गुबार के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, होटल में मचा हड़कंप सूत्रों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी जिसने तेजी से फैलकर दूसरी मंजिल तक लपटें पहुंचा दीं। तीसरी मंजिल पर 20 और चौथी मंजिल पर दो परिवार रह रहे थे। चारों तरफ धुआं भर जाने से लोग घबरा गए। कुछ लोगों ने खिड़की से कूदने की भी कोशिश की, लेकिन होटल कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घने धुएं और संकरी गली के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किल...
दिल्ली कार ब्लास्ट: जैश-ए-मोहम्मद फिदायीन का वीडियो जारी, इमरान मसूद के बयान पर राजनीतिक घमासान तेज
Politics, State, Uttar Pradesh

दिल्ली कार ब्लास्ट: जैश-ए-मोहम्मद फिदायीन का वीडियो जारी, इमरान मसूद के बयान पर राजनीतिक घमासान तेज

नई दिल्ली/लखनऊ। राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े फिदायीन डॉ. उमर मोहम्मद नबी का वीडियो बयान सामने आने के बाद पूरे राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा हमलावर को “भटका हुआ युवक” बताने पर सियासत और गर्मा गई है। बीजेपी ने इस बयान पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी का पलटवार—“इंडी एलायंस का घोषित एजेंडा” बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इमरान मसूद पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि एक आतंकवादी के प्रति सहानुभूति प्रकट करना कांग्रेस और इंडी एलायंस की “वोट बैंक राजनीति” का हिस्सा है।उन्होंने कहा—“इमरान मसूद एक फिदायीन के लिए करुणा दिखा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, इंडी एलायंस के कई नेता पहले भी आतंकियों के पक्ष में बयान देते रहे हैं। मजहबी तुष्टिकरण इनके राजनीतिक स्वभाव का हिस्सा बन चुका है।” ...
‘मर जाऊंगा लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा’ — 40 मिनट की मुठभेड़ में ढेर हुआ छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सली हिडमा चार घंटे बाद हुई पहचान, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता
Chhattisgarh, State

‘मर जाऊंगा लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा’ — 40 मिनट की मुठभेड़ में ढेर हुआ छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सली हिडमा चार घंटे बाद हुई पहचान, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

रायपुर।छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के सबसे कुख्यात चेहरे और 1 करोड़ से अधिक इनामी माओवादी मादवी हिडमा को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। संगठन में सबसे खतरनाक माने जाने वाले हिडमा पर 26 बड़े हमलों में शामिल होने का आरोप था। वह अक्सर कहा करता था— "मैं मर जाऊंगा लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा।" आखिरकार 40 मिनट की जबरदस्त गोलीबारी में उसका सफर खत्म हो गया। उसकी पत्नी राजे भी इस ऑपरेशन में मारी गई। दो दिन पहले मिला था इनपुट सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को हिडमा की मौजूदगी का पता दो दिन पहले ही चल गया था। लंबे समय से बीमार चल रहे हिडमा ने छत्तीसगढ़ छोड़कर आंध्र प्रदेश में गुप्त रूप से शरण ले रखी थी। वह इलाज की तैयारी में था और उसके साथ सिर्फ कुछ भरोसेमंद लोग और उसकी पत्नी मौजूद थीं।आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति, जो हिडमा की मदद कर रहा था, उसी ने सूचना सुरक्षाबलों तक पहुं...
भाजपा में लगातार बढ़ता केशव मौर्य का कद ओबीसी समीकरण साधने की रणनीति, बिहार से लेकर दिल्ली तक सियासी गणित गर्म
Politics, State, Uttar Pradesh

भाजपा में लगातार बढ़ता केशव मौर्य का कद ओबीसी समीकरण साधने की रणनीति, बिहार से लेकर दिल्ली तक सियासी गणित गर्म

लखनऊ।भाजपा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कद तेजी से बढ़ता जा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव में बतौर सह-प्रभारी उनकी सफल रणनीति के बाद पार्टी ने उन्हें अब बिहार में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा की 89 सीटों की शानदार जीत के बाद जिम्मेदारी का यह नया विस्तार कई राजनीतिक संदेश दे रहा है। बिहार में मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, बिहार में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगे। उनके साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।यह टीम जल्द ही विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। कई राज्यों में साबित कर चुके हैं नेतृत्व क्षमता केशव मौर्य के नेत...
कलेक्टर भव्या मित्तल को राष्ट्रीय जल पुरस्कार, जल संरक्षण में देश का मॉडल बना खरगोन
Madhya Pradesh, Politics, State

कलेक्टर भव्या मित्तल को राष्ट्रीय जल पुरस्कार, जल संरक्षण में देश का मॉडल बना खरगोन

खरगोन, 19 नवंबर। जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत खरगोन जिले ने पश्चिम भारत में पहला स्थान हासिल किया है। जिले की इस असाधारण उपलब्धि के लिए कलेक्टर भव्या मित्तल को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। 4.21 लाख जल संरचनाओं से क्षमता दोगुनी कलेक्टर भव्या मित्तल के नेतृत्व में जिले में 4,21,182 जल संरचनाएँ विकसित की गईं, जिनसे 2.31 करोड़ घनमीटर पानी संग्रहित करने की क्षमता तैयार हुई।इन संरचनाओं में चेक डैम, काउंटर ट्रेंच, पर्कोलेशन टैंक, गली प्लग और गैबियन जैसे मॉडल शामिल हैं, जिन्होंने जिले के भूजल स्तर को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया। 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पश्चिमी भारत के श्रेणी-3 ...
‘नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री’—केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खत्म किया सस्पेंस, बताया क्यों फैला भ्रम
Bihar, Politics, State

‘नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री’—केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खत्म किया सस्पेंस, बताया क्यों फैला भ्रम

पटना/नई दिल्ली, 19 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लगता दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद मंत्रियों में से एक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने साफ कर दिया है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नेता का औपचारिक चुनाव किया जाएगा। “सीएम तो नीतीश ही होंगे”—गिरिराज सिंह नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हिस्सा लेने के बाद गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा—“पता नहीं यह भ्रम क्यों फैलाया जा रहा है। प्रक्रिया के अनुसार बैठकें होंगी—बीजेपी की अलग, जेडीयू की अलग और एनडीए के सहयोगी दलों की अलग। इसके बाद विधायक दल का नेता चुना जाएगा। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे।” गिरिराज के...
बिहार में नई सरकार से पहले स्पीकर और गृह विभाग पर खींचतान तेज, JDU–BJP में जारी मंथन
Bihar, Politics, State

बिहार में नई सरकार से पहले स्पीकर और गृह विभाग पर खींचतान तेज, JDU–BJP में जारी मंथन

नई दिल्ली/पटना, 19 नवंबर। बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू होते ही एनडीए के भीतर मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर हलचल बढ़ गई है। स्पीकर पद और गृह विभाग को लेकर जेडीयू और बीजेपी के बीच खींचतान सामने आ रही है। मंत्रियों की सूची लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन इन दो अहम पदों पर अंतिम सहमति बनना अभी बाकी है। एनडीए विधायक दल की बैठक आज बुधवार को पटना में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें नई सरकार के नेतृत्व की औपचारिक घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई संशय नहीं है—नीतीश कुमार 20 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।बीजेपी विधायक दल की बैठक भी आज ही होगी, जिसके लिए पार्टी के संसदीय बोर्ड ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और साध्वी निरंजन ज्योति सह-पर्यवेक्षक होंगे। दिल...
बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन, नीतीश देंगे इस्तीफा; NDA में कई अहम फैसले होने की तैयारी
Bihar, Politics, State

बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन, नीतीश देंगे इस्तीफा; NDA में कई अहम फैसले होने की तैयारी

पटना, 19 नवंबर। बिहार में नई सरकार के गठन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उससे एक दिन पहले आज राज्य की राजनीति में कई अहम घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। शपथ ग्रहण से पूर्व का यह दिन राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजभवन जाएंगे नीतीश, सौंपेंगे इस्तीफा सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपेंगे। इसके बाद कल शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची भी राजभवन को सौंप दी जाएगी। JDU–BJP की अलग-अलग बैठकें आज नए मंत्रिमंडल की रूपरेखा और आगामी रणनीति को लेकर आज NDA के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठकें होंगी— जदयू विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर होगी। भाजपा की बैठक पटना के पार्टी मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। दोपहर बाद विधानस...
जमीन पैमाइश के नाम पर ले रहे थे 6 हजार की रिश्वत, राजस्व निरीक्षक राम मिलन रंगे हाथ गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

जमीन पैमाइश के नाम पर ले रहे थे 6 हजार की रिश्वत, राजस्व निरीक्षक राम मिलन रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में भ्रष्टाचार निवारण संगठन, गोण्डा इकाई ने मंगलवार को बहराइच में राजस्व निरीक्षक राम मिलन को 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जमीन पैमाइश के लिए मांग रहे थे रिश्वत बहराइच के अमराई निवासी शिकायतकर्ता दीनानाथ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से शिकायत की थी कि उनकी जमीन की पैमाइश रिपोर्ट लगाने के नाम पर राजस्व निरीक्षक राम मिलन अवैध धन की मांग कर रहे हैं।शिकायत के अनुसार, बिना पैसे दिए काम करने से वह लगातार इंकार कर रहा था, जिससे परेशान होकर दीनानाथ ने इसकी लिखित शिकायत की। जांच के बाद बिछाया जाल, 6 हजार लेते ही पकड़े गए शिकायत की पुष्टि के बाद निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तय योजना के अनुसार टीम...