10 लाख रुपये और जेवर न देने पर विवाहिता से मारपीट, पूरनपुर में भी दहेज मांग पर बहू को निकाला घर से
पीलीभीत/पूरनपुर। जिले में दहेज उत्पीड़न के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। पीलीभीत में 10 लाख रुपये और 10 तोला सोने के जेवर की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुरालवालों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। वहीं पूरनपुर में पांच लाख रुपये और चार पहिया गाड़ी की मांग पर दूसरी विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से बाहर कर दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहला मामला: 10 लाख और 10 तोला सोना नहीं दिया तो मायके छोड़ गए पति
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की सिविल लाइन साउथ निवासी मिनी जायसवाल ने तहरीर में बताया कि उनका विवाह 30 जनवरी 2025 को सहारनपुर के छुटमलपुर निवासी वैभव बंसल से हुआ था। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोग लगातार 10 लाख रुपये और 10 तोला सोने की मांग कर रहे थे।
आरोप है कि दहेज न मिलने पर पति वैभव बंसल, ससुर अजय बंसल, सास शिखा...










