Sunday, March 29

Madhya Pradesh

फिल्टर पानी पीने वाले मंत्री को सवाल ‘फोकट’ लगे, बीजेपी के ‘संस्कारी कैलाश’ की जुबान पर नहीं लगाम
Madhya Pradesh, State

फिल्टर पानी पीने वाले मंत्री को सवाल ‘फोकट’ लगे, बीजेपी के ‘संस्कारी कैलाश’ की जुबान पर नहीं लगाम

    भोपाल, 1 जनवरी: इंदौर के भागीरथपुरा में बेमौत मर रहे लोगों पर सवाल पूछना बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को नागवार गुजरा। 15 दिनों से फैली डायरिया और 10 मौतों के बावजूद मंत्री ने सवाल पूछने वाले पत्रकार से झल्लाकर कहा कि यह सवाल ‘फोकट’ का है और क्या घंटा हो गया।   मंत्री की यह तिलमिलाहट इस वजह से भी सामने आई कि प्रभावित इलाके में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं है और वे खुद फिल्टर या बोतलबंद पानी पीते हैं। पत्रकार की तर्कपूर्ण प्रतिक्रिया के बाद मंत्री ने घटनास्थल छोड़ दिया।       विवाद के बाद माफी   इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए कहा कि पिछले दो दिनों से टीम लगातार प्रभावित क्षेत्र में स्थिति सुधारने में लगी थी। दूषित पानी से प्रभावित लोगों की पीड़ा में मेरी प्रतिक्रिया गलत थी, इसके लिए खेद प्रकट करता हूँ...
39 दिन तक मौत से लड़े तीन ‘नन्हे योद्धा’, 1 किलो के वजन पर भी नहीं हारी उम्मीद, अब घर लौटे
Madhya Pradesh, State

39 दिन तक मौत से लड़े तीन ‘नन्हे योद्धा’, 1 किलो के वजन पर भी नहीं हारी उम्मीद, अब घर लौटे

  सतना: सतना जिला अस्पताल ने इतिहास रच दिया है। मैहर के बुडेखन गांव की 28 वर्षीय रंजना पटेल के घर जन्मे तीन बच्चों ने जन्म के बाद 39 दिनों तक एसएनसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ी। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की दिन-रात मेहनत ने इन तीनों ‘नन्हे योद्धाओं’ को पूरी तरह स्वस्थ कर दिया।   21 नवंबर को जन्मे तीनों ट्रिपलेट का वजन क्रमशः 1.4 किलो, 1.6 किलो और 1 किलो था। जन्म के समय बच्चे बेहद कमजोर थे और सामान्य वजन से काफी कम थे। इन्हें तुरंत गहन नवजात चिकित्सा इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों और नर्सों की सतत देखभाल में करीब 1 महीना 9 दिन तक उनका इलाज चला।   एसएनसीयू इंचार्ज डॉ. सुधांशु गर्ग ने बताया, “ऐसे कम वजन वाले ट्रिपलेट के मामलों में अक्सर एक या दो बच्चों की मृत्यु हो जाती है। लेकिन हमारी टीम ने हार नहीं मानी। लगातार निगरानी और बेहतर इलाज के कारण तीनों...
मृत किसान की जमीन 9 बार बेची गई, एक्सपायर पावर ऑफ अटॉर्नी से हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा
Madhya Pradesh, State

मृत किसान की जमीन 9 बार बेची गई, एक्सपायर पावर ऑफ अटॉर्नी से हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा

    भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने जमीन घोटाले का एक चौंकाने वाला मामला उजागर किया है। आरोप है कि एक मृत किसान की कृषि भूमि को उसकी मौत के बाद भी एक्सपायर पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए नौ बार बेच दिया गया। इस मामले में नेहरू नगर निवासी मनिराज सिंह और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का प्रकरण दर्ज किया गया है।   यह कार्रवाई जावर तहसील के बरखेड़ी गांव निवासी योगेश कुशवाहा की शिकायत पर की गई, जिन्होंने 18 जून 2025 को EOW से इस पूरे फर्जीवाड़े की शिकायत की थी।   2018 में बनी थी पावर ऑफ अटॉर्नी, 2022 में हुई किसान की मौत   EOW की जांच में सामने आया कि जावर तहसील के बरखेड़ा नाथू गांव स्थित कृषि भूमि के असली मालिक किसान अचला सिंह मेवाड़ा ने 18 दिसंबर 2018 को अपनी जमीन के एक हिस्से के लिए मनिराज सिंह के पक्ष में ...
गुना में चाइनीज मांझे से दर्दनाक हादसा, ओवरब्रिज पर युवक की गर्दन कट गई
Madhya Pradesh, State

गुना में चाइनीज मांझे से दर्दनाक हादसा, ओवरब्रिज पर युवक की गर्दन कट गई

  गुना। मकर संक्रांति के पहले ही गुना में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया। बुधवार सुबह बजरंगगढ़ (बीजी) रोड के ओवरब्रिज पर तेज धार वाले चाइनीज मांझे की चपेट में आने से जैमा बंजारा की गर्दन कट गई। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठा उसका भाई भी मांझे की चपेट में आया और मामूली रूप से जख्मी हुआ।   दूध बेचने आए थे गुना जानकारी के अनुसार, ग्राम कुंदा निवासी जैमा बंजारा अपने भाई और पत्नी के साथ दूध बेचने गुना आए थे। जैसे ही वे ओवरब्रिज पर पहुंचे, हवा में झूलता हुआ तेज धार वाला मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया। हादसे के बाद पुल पर चीख-पुकार मच गई और परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि मांझा गहराई तक गर्दन में धंस गया था, जिससे गंभीर चोटें आई हैं।   प्रतिबंध के बावजूद खुली बिक्री य...
साइकिल पर पानी ढोने वाला बच्चा बना ‘वॉटर हीरो’, IAS नागार्जुन गौड़ा ने खंडवा में रची जल क्रांति
Madhya Pradesh, State

साइकिल पर पानी ढोने वाला बच्चा बना ‘वॉटर हीरो’, IAS नागार्जुन गौड़ा ने खंडवा में रची जल क्रांति

  मध्यप्रदेश का खंडवा जिला आज देशभर के लिए जल संरक्षण की एक मिसाल बन चुका है। राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित खंडवा की यह उपलब्धि किसी एक योजना की नहीं, बल्कि उस सोच की जीत है, जिसकी जड़ें एक बच्चे के संघर्ष भरे बचपन में छिपी हैं। इस बदलाव के सूत्रधार हैं जिला पंचायत के सीईओ और 2019 बैच के IAS अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा।   कर्नाटक के सूखाग्रस्त इलाके में जन्मे नागार्जुन गौड़ा ने बचपन में पानी की किल्लत को बेहद करीब से देखा। यही अनुभव आगे चलकर उनके जीवन का मिशन बन गया—हर गांव तक पानी, हर घर तक जल सुरक्षा।   पानी के लिए साइकिल से तय करते थे लंबा सफर   IAS नागार्जुन गौड़ा का जन्म 5 मई 1992 को कर्नाटक के तुमकुरु जिले के एक छोटे गांव में हुआ। उनके माता-पिता शिक्षक हैं। गांव में पानी की इतनी कमी थी कि बचपन में उन्हें साइकिल से दूर स्थित बोरवेल तक जाना पड़ता था। ...
नए साल में यूपी प्रशासन में बड़े फेरबदल की तैयारी, 67 IAS अफसरों के प्रमोशन पर लगी नजर
Madhya Pradesh, State

नए साल में यूपी प्रशासन में बड़े फेरबदल की तैयारी, 67 IAS अफसरों के प्रमोशन पर लगी नजर

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रशासन में जनवरी 2026 के पहले महीने में बड़े प्रशासनिक बदलाव की संभावना जताई जा रही है। एक जनवरी को 67 IAS अफसरों के प्रमोशन होने हैं। इसमें 2001 बैच के अफसर प्रधान सचिव और 2010 बैच के अफसर सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। प्रमोशन के साथ कई अफसरों की जिम्मेदारियों और तैनाती में बदलाव भी होने की संभावना है।   प्रमुख अफसरों की चर्चा: चर्चित IAS अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के भी प्रमोशन और तैनाती को लेकर चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि उनका लखीमपुर खीरी डीएम पद से सचिव रैंक पर प्रमोशन होने के बाद लखनऊ लौटना तय है।   प्रमोशन के स्तर और वेतनमान:   2001 बैच के अफसरों को एबव सुपरटाइम वेतनमान 2010 बैच के अफसरों को सुपरटाइम वेतनमान 2013 बैच के अफसरों को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान 2022 बैच के अफसरों को सीनियर टाइम स्केल   डीएम और अन्य पदों ...
जमीन के 65 फीट नीचे इतिहास रचेगी भोपाल मेट्रो, 100 करोड़ की ‘पाताल-चीर’ मशीनों से बनेगा अंडरग्राउंड कॉरिडोर
Madhya Pradesh, State

जमीन के 65 फीट नीचे इतिहास रचेगी भोपाल मेट्रो, 100 करोड़ की ‘पाताल-चीर’ मशीनों से बनेगा अंडरग्राउंड कॉरिडोर

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अब शहरी परिवहन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रही है। मेट्रो परियोजना के तहत शहर में प्रदेश का पहला अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर तैयार किया जाएगा, जो जमीन से लगभग 65 फीट नीचे आधुनिक इंजीनियरिंग का अद्भुत उदाहरण बनेगा। पुराने भोपाल की घनी आबादी और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए यह मेट्रो सुरंग शहर को भविष्य की रफ्तार से जोड़ेगी।   पुराने शहर में बनेगी अत्याधुनिक अंडरग्राउंड मेट्रो   भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन के अंतर्गत पुल पातारा से बड़ा बाग सिंधी कॉलोनी तक करीब 3.39 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड सेक्शन बनाया जाएगा। यह सुरंग लगभग 19 से 20 मीटर की गहराई पर होगी। तंग गलियों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और ऐतिहासिक संरचनाओं को बिना नुकसान पहुंचाए मेट्रो निर्माण इस परियोजना की सबसे बड़ी चुनौती और उपलब्धि मानी जा रही है। नई तकनीक ...
भोपाल के ईरानी डेरे पर पुलिस पर हमला, 12 राज्यों में फैले राजू ईरानी के गिरोह के 34 सदस्य गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

भोपाल के ईरानी डेरे पर पुलिस पर हमला, 12 राज्यों में फैले राजू ईरानी के गिरोह के 34 सदस्य गिरफ्तार

    भोपाल: भोपाल के चर्चित ईरानी डेरे से जुड़े राजू ईरानी और उसके गिरोह के सदस्यों को पकड़ने गई पुलिस पर रविवार को हमला हुआ। इस झड़प में पुलिस ने 24 पुरुष और 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया। राजू ईरानी का गिरोह 12 राज्यों में फैला हुआ है और यह फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर नकली अधिकारी बनकर लूट और ठगी की वारदातों को अंजाम देता रहा है।   डेरे से जब्त हुई महंगी बाइकें पुलिस ने कार्रवाई में कई महंगी बाइक और अन्य सामग्री जब्त की। गिरोह के सदस्य महीनों तक अपने कबीले से दूर रहकर दूसरे शहरों और राज्यों में आपराधिक वारदात करते हैं। पकड़े जाने पर माल को सुरक्षित कबीले तक पहुंचाने के लिए कुछ युवक हमेशा साथ रहते हैं।   गिरोह के रिश्तेदार और नेटवर्क गिरोह के कई सदस्य आपस में रिश्तेदार हैं और उनका नेटवर्क महाराष्ट्र, राजस्थान और अन्य राज्यों में मजबूत है। यही वजह है कि गिरोह दिल्...
राहुल गांधी कल्पना लोक में रहते हैं, पंजाब में G RAM G के विरोध पर भड़के शिवराज सिंह चौहान
Madhya Pradesh, State

राहुल गांधी कल्पना लोक में रहते हैं, पंजाब में G RAM G के विरोध पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

    भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह कल्पना लोक में रहते हैं और देश की वास्तविकता से उनका कोई लेना-देना नहीं है। शिवराज ने कहा कि बिना मंत्री परिषद और कैबिनेट की मंजूरी के काम चलाने की बात कहना सिर्फ भ्रम फैलाना है और यह जिम्मेदार राजनीति नहीं है।   शिवराज सिंह चौहान ने G RAM G के खिलाफ पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि संसद से पास कानूनों को राज्यों द्वारा मानना संवैधानिक जिम्मेदारी है और पंजाब में पारित प्रस्ताव संविधान और संघीय ढांचे की मूल भावना के खिलाफ हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "कुछ लोग केवल विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं, जिसका लोकतंत्र और संवैधानिक मर्यादाओं से कोई लेना-देना ...
महाकाल मंदिर में प्रवेश न मिलने पर असद खान ने अपनाया सनातन धर्म, अब कहलाएंगे ‘अथर्व त्यागी’
Madhya Pradesh, State

महाकाल मंदिर में प्रवेश न मिलने पर असद खान ने अपनाया सनातन धर्म, अब कहलाएंगे ‘अथर्व त्यागी’

  सागर/वाराणसी: मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले असद खान ने काशी में वैदिक विधि-विधान से शुद्धिकरण और पूजन कर सनातन धर्म अपना लिया। अब उन्हें अथर्व त्यागी के नाम से जाना जाएगा।   अथर्व त्यागी पेशे से इंजीनियर हैं और बचपन से ही मंदिरों में जाने और पूजा-पाठ करने के प्रति झुकाव रखते थे। उन्होंने बताया कि मुस्लिम होने के कारण उन्हें कई बार मंदिरों में जाने में परेशानी होती थी। उनके सभी मित्र हिंदू धर्म के अनुयायी हैं और वे स्वयं भी बजरंग बली के भक्त रहे हैं।   सोमवार को वाराणसी में अस्सी घाट पर नाव पर 21 ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक विधि से उनका शुद्धिकरण और पूजन किया गया। इस दौरान उनके बाल काटे गए और तिलक लगाकर उन्हें हिंदू धर्म अपनाने की विधि पूरी कराई गई। उन्होंने पंचगव्य स्नान, हवन और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के बाद अपने नए नाम 'अथर्व त्यागी' के साथ सनातन धर...