भोपाल एयरपोर्ट पर डेढ़ करोड़ की ज्वैलरी गायब होने का दावा, स्कैनिंग रिपोर्ट से उलझा मामला
भोपाल।राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डेढ़ करोड़ रुपये की ज्वैलरी गायब होने के दावे ने हड़कंप मचा दिया है। अमेरिका से भोपाल पहुंचीं महिला यात्री शालिनी बाफना ने आरोप लगाया है कि उनके चेक-इन बैग से हीरे की चेन, अंगूठी सहित कीमती जेवरात चोरी हो गए। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन की प्रारंभिक जांच में इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है, जिससे मामला रहस्य में घिर गया है।
एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइन को दी शिकायत
शालिनी बाफना ने इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो एयरलाइंस को ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। यात्री के अनुसार, अमेरिका से भोपाल पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपने बैग की जांच की, तो उसमें रखी महंगी ज्वैलरी गायब थी। इस घटना से वह स्तब्ध रह गईं और तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।
स्कैनिंग रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थ...










