Wednesday, March 4

Madhya Pradesh

अनूपपुर बनेगा मध्य प्रदेश का नया ‘पावर हब’: 60 हजार करोड़ का निवेश, 8 हजार लोगों को रोजगार
Madhya Pradesh, Politics, State

अनूपपुर बनेगा मध्य प्रदेश का नया ‘पावर हब’: 60 हजार करोड़ का निवेश, 8 हजार लोगों को रोजगार

भोपाल: मध्य प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को अनूपपुर जिले में 4000 मेगावॉट की नई ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए पावर सप्लाई एग्रीमेंट (PSA) पर हस्ताक्षर किए गए। इन परियोजनाओं से प्रदेश में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये का भारी निवेश आएगा और 8 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। तीन बड़ी कंपनियां जुटेंगी अनूपपुर मेंटेंडर प्रक्रिया के माध्यम से तीन प्रमुख कंपनियों को इन ग्रीनफील्ड परियोजनाओं का आवंटन किया गया है। टोरेंट पावर लिमिटेड को 1600 मेगावॉट, जबकि हिंदुस्तान थर्मल प्रोजेक्ट्स और अडानी पावर लिमिटेड को 800-800 मेगावॉट क्षमता सौंपी गई है। शासन की विशेष स्वीकृति से अतिरिक्त 800 मेगावॉट क्षमता का प्रावधान भी रखा गया है। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की दिशा में मील का पत्थ...
मंडला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 लाख रुपए का गांजा बरामद, ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को छलने की कोशिश की
Madhya Pradesh, State

मंडला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 20 लाख रुपए का गांजा बरामद, ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को छलने की कोशिश की

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लाख रुपए से अधिक मूल्य का गांजा बरामद किया है। जिले की अंजनिया पुलिस चौकी ने यह कार्रवाई राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम (ANTF) से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर की। पूछताछ में खुला राजचौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण शर्मा ने बताया कि राजस्थान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। जब राजस्थान के झालावाड़ जिले से आ रहे ट्रक को रोका गया, तो वाहन से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके बाद ड्राइवर से कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वह ओडिशा से राजस्थान गांजा लेकर जा रहा था, लेकिन पुलिस चेकिंग की आशंका के चलते उसने माल मंडला जिले के अंजनिया क्षेत्र में छिपा दिया था। झाड़ियों में छिपाई गई गांजे की बोरियांसूचना मिलने के बाद अंजनिया पुलिस टीम तुरंत म...
पचमढ़ी नगर विकास और सिंचाई परियोजना को कैबिनेट से हरी झंडी, टाइगर रिजर्व में 390 करोड़ की योजना भी मंजूर
Madhya Pradesh, Politics, State

पचमढ़ी नगर विकास और सिंचाई परियोजना को कैबिनेट से हरी झंडी, टाइगर रिजर्व में 390 करोड़ की योजना भी मंजूर

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पचमढ़ी नगर के विकास, सिंचाई परियोजनाओं और टाइगर रिजर्व के बफर जोन में 390 करोड़ रुपये की नई योजना सहित कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। राज्य सरकार के एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप ने बैठक के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पचमढ़ी नगर को पचमढ़ी अभयारण्य से अलग करने का प्रस्ताव वन विभाग द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार संशोधित कर मंजूरी दी गई है। इसके बाद पचमढ़ी नगर अब पचमढ़ी अभयारण्य से बाहर कर दिया गया है। कैबिनेट ने टाइगर रिजर्व के बफर जोन में 390 करोड़ रुपये की योजना बनाने और विकास कार्य शुरू करने का भी निर्णय लिया है। यह योजना भी सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुरूप लागू होगी। कैबिनेट की अन्य अहम मंज...
53 साल से ग्वालियर मेले में लोगों की उम्मीद बनें एलएस अजनेरिया, खोए बच्चों को दिलाते हैं घरवालों से मिल
Madhya Pradesh, State

53 साल से ग्वालियर मेले में लोगों की उम्मीद बनें एलएस अजनेरिया, खोए बच्चों को दिलाते हैं घरवालों से मिल

ग्वालियर, आकाश सिकरवार: ग्वालियर व्यापार मेला, एशिया के सबसे बड़े मेलों में से एक, अपनी चमक-दमक और भीड़-भाड़ के लिए मशहूर है। लेकिन इस भीड़-भाड़ के बीच एक आवाज़ पिछले 53 वर्षों से अनगिनत परिवारों के लिए ‘उम्मीद’ बन चुकी है। यह आवाज़ हैं एलएस अजनेरिया की। जब मेला घूमते समय कोई बच्चा या बुजुर्ग अपने अपनों से बिछड़ जाता है, तो उनका रेडियो रूम पर किया गया अनाउंसमेंट ही सबसे भरोसेमंद रास्ता बन जाता है। अजनेरिया बताते हैं कि हर दिन 20 से 30 परिवार, कभी-कभी भीड़ ज्यादा होने पर 50 परिवार, अपनों को ढूंढते हुए उनके पास आते हैं। लोग रोते हुए आते हैं और हंसते हुए जाते हैं। उनकी आवाज़ में जो जज्बात और सहारा है, वही मेला का सबसे खूबसूरत पहलू बन चुका है। एलएस अजनेरिया पिछले पांच दशक से मेले के रेडियो रूम की कमान संभाल रहे हैं। उनका काम केवल खोए हुए लोगों को मिलाना ही नहीं, बल्कि मेले में सुरक्षा और अलर...
‘महाकाल के सामने सब बराबर’ महाकाल मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी एंट्री वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
Madhya Pradesh, State

‘महाकाल के सामने सब बराबर’ महाकाल मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी एंट्री वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

उज्जैन (मुनेश्वर कुमार/आईएएनएस): उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी प्रवेश को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने साफ कहा कि महाकाल के सामने कोई वीआईपी नहीं होता और गर्भगृह में कौन प्रवेश करेगा, यह फैसला मंदिर प्रशासन और जिला कलेक्टर का है। महाकाल के सामने सब बराबरसुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया कि वे अपनी मांग सीधे मंदिर प्रशासन के सामने रखें। अदालत ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों के आंतरिक नियमों और प्रबंधन में अदालत का हस्तक्षेप सीमित होना चाहिए। कोर्ट ने कहा, “महाकाल के दरबार में सब बराबर हैं, कोई विशेष दर्जा वाला नहीं होता।” ढाई साल से बंद है आम दर्शनयाचिकाकर्ता का आरोप था कि गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन लगभग ढाई साल से बंद हैं, जबकि वीआईपी और प्रभावशाली व्यक्तियों को विशेष अनुमति से प्...
जबलपुर में रील बनाने वाले नकली ‘डीएसपी’ का कटा चालान, मॉडिफाइड बाइक और स्टंट वीडियो बने गले की फांस
Madhya Pradesh, State

जबलपुर में रील बनाने वाले नकली ‘डीएसपी’ का कटा चालान, मॉडिफाइड बाइक और स्टंट वीडियो बने गले की फांस

जबलपुर (आकाश सिकरवार): जबलपुर में रांझी थाना पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर 'डीएसपी' के नाम से मशहूर था और बाइक स्टंट और रेसिंग के खतरनाक वीडियो बनाकर लाइक, व्यूज और पैसे कमाता था। इंस्टाग्राम पर 'जबलपुर राइडर' के नाम से पेजपुलिस को जानकारी मिली कि कबीर उर्फ डीलम सिंह पंती नामक युवक अपनी बाइक को मॉडिफाई कर रेसिंग बाइक बनाता था और इंस्टाग्राम पर 'जबलपुर राइडर' के नाम से पेज चलाता था। वीडियो में वह तेज रफ्तार से बाइक चलाता, स्टंट करता और विभिन्न इलाकों में रेस लगाता। एसपी के निर्देश पर कार्रवाईएसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर टीआई उमेश गोल्हानी की टीम ने युवक की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि कबीर ने बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं लगाई थी। पुलिस ने इंस्टाग्राम पर उसके खतरनाक वीडियो देखे और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर चालान काटा। पुलिस ने दी चेतावनीएसआई मयंक यादव ने...
पुलिस या पटवारी पैसे मांगते हैं क्या? अचानक पंचायत भवन में पहुंचे सीएम मोहन यादव ने ग्रामीणों से पूछा
Madhya Pradesh, State

पुलिस या पटवारी पैसे मांगते हैं क्या? अचानक पंचायत भवन में पहुंचे सीएम मोहन यादव ने ग्रामीणों से पूछा

अशोकनगर (मुनेश्वर कुमार, पयोध शर्मा): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को अशोकनगर के मढ़ी गांव पहुंचे और वहां अचानक ग्राम पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे सवाल पूछा कि क्या पुलिस या पटवारी पैसे मांगते हैं। सीएम ने मढ़ी गांव में पहले शासकीय स्कूल और गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि सरकार की योजनाओं का लाभ धरातल पर सही तरीके से पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने आमजनों और सरपंचों के साथ बैठकर ग्राम विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की। पंचायत भवन में हड़कंपसीएम के अचानक आगमन की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारी पंचायत भवन पहुंचे और व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गए। टेबल की धूल साफ की गई, कुर्सियों की व्यवस्था की गई और एक ही बल्ब होने के कारण तुरंत बड़ा बल्ब लगवाया गया। ग्रामीणों की समस्याएँ सुन...
नीचे उतर जाओ, तुम्हारी सारी समस्या सुनी जाएगी: 60 फीट ऊंची टंकी से उतरी महिला, ससुराल में परेशान
Madhya Pradesh, State

नीचे उतर जाओ, तुम्हारी सारी समस्या सुनी जाएगी: 60 फीट ऊंची टंकी से उतरी महिला, ससुराल में परेशान

नर्मदापुरम (मुनेश्वर कुमार): नर्मदापुरम के हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक महिला अपने चार साल के बेटे के साथ लगभग 60 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ गई, और जोर-जोर से रोने लगी। घटना की सूचना पाकर स्थानीय तहसीलदार सरिता मालवीय और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने महिला से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया, “नीचे उतर जाओ, तुम्हारी जो भी समस्या होगी, वह सुनी जाएगी।” महिला ने तहसीलदार और प्रशासन के भरोसे के बाद ढाई घंटे की कोशिश के बाद अपने बच्चे के साथ सुरक्षित टंकी से नीचे उतरकर प्रशासन का सहयोग किया। इस दौरान देहात, कोतवाली और महिला थाने सहित तीनों थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही। पारिवारिक विवाद में फंसी महिलापुलिस के अनुसार महिला ससुराल में परेशान थी और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पानी टंकी से सुरक्षित उतरने के बाद महिला को थाने ले जाया गया, जहाँ उसकी सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी...
शंकराचार्य विवाद उमा भारती ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, योगी आदित्यनाथ को टैग कर पूछा कठिन सवाल
Madhya Pradesh, Politics, State

शंकराचार्य विवाद उमा भारती ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, योगी आदित्यनाथ को टैग कर पूछा कठिन सवाल

भोपाल/प्रयागराज: प्रयागराज में माघ मेले के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उत्तर प्रदेश प्रशासन के बीच शंकराचार्य उपाधि को लेकर चल रहे विवाद में अब बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी कदम रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रशासन द्वारा स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से शंकराचार्य होने का सबूत मांगना उनके अधिकारों और मर्यादाओं का उल्लंघन है। उमा भारती ने क्या कहा मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और यूपी सरकार के बीच इस मामले का सकारात्मक समाधान निकल आएगा। उन्होंने साफ किया कि शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगना गलत है, क्योंकि यह अधिकार केवल शंकराचार्यों और विद्वत परिषद का है। विवाद की शुरुआत...
सावधान! आज नहीं होंगे बैंकों के काम, MP की 7 हजार शाखाओं में लटके ताले
Madhya Pradesh, State

सावधान! आज नहीं होंगे बैंकों के काम, MP की 7 हजार शाखाओं में लटके ताले

मध्य प्रदेश के बैंकिंग क्षेत्र में आज यानी मंगलवार, 27 जनवरी 2026 को बड़े पैमाने पर हड़ताल का असर देखने को मिलेगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रदेश के लगभग 40 हजार बैंककर्मी एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर हैं। बैंककर्मियों की मुख्य मांग है कि बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाए। इस हड़ताल के चलते प्रदेश की 7 हजार से अधिक बैंक शाखाओं में ताले लटके रह सकते हैं और लाखों करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित हो सकते हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर समेत प्रदेशभर की बैंकों में कामकाज ठप रहेगा। चेक क्लियरेंस, नकद लेनदेन और अन्य वित्तीय गतिविधियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। इसके अलावा, एटीएम में भी नकदी की कमी हो सकती है। हड़ताल में शामिल बैंकइस हड़ताल में बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक, इं...