पुलिस या पटवारी पैसे मांगते हैं क्या? अचानक पंचायत भवन में पहुंचे सीएम मोहन यादव ने ग्रामीणों से पूछा
अशोकनगर (मुनेश्वर कुमार, पयोध शर्मा): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को अशोकनगर के मढ़ी गांव पहुंचे और वहां अचानक ग्राम पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे सवाल पूछा कि क्या पुलिस या पटवारी पैसे मांगते हैं।
सीएम ने मढ़ी गांव में पहले शासकीय स्कूल और गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि सरकार की योजनाओं का लाभ धरातल पर सही तरीके से पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने आमजनों और सरपंचों के साथ बैठकर ग्राम विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की।
पंचायत भवन में हड़कंपसीएम के अचानक आगमन की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारी पंचायत भवन पहुंचे और व्यवस्थाओं को सुधारने में जुट गए। टेबल की धूल साफ की गई, कुर्सियों की व्यवस्था की गई और एक ही बल्ब होने के कारण तुरंत बड़ा बल्ब लगवाया गया।
ग्रामीणों की समस्याएँ सुन...









