शाजापुर में बेर और नींबू जितने बड़े ओले गिरे, किसानों की बढ़ी परेशानी, अगले 24 घंटे में भी मौसम रहेगा खतरे में
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में मंगलवार को अचानक हुई भीषण ओलावृष्टि ने जिले में हड़कंप मचा दिया। तेज आंधी और कड़ाके की ठंड के बीच गिरे ओले इतने बड़े थे कि हाईवे और सड़कें पूरी तरह से बर्फ की चादर में ढक गईं। नजारा कुछ ऐसा था जैसे कोई 'मिनी कश्मीर' शहर में उतर आया हो। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागते दिखे।
ओलावृष्टि और बारिश से जनजीवन प्रभावितशहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हुई ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़क किनारे लगे बैनर-पोस्टर उखड़ गए और मवेशी भी मौसम की मार से बचने के लिए इधर-उधर दौड़े। ओलों के बाद करीब 10 मिनट तक तेज बारिश भी हुई, जिससे हाईवे पर आवागमन ठप हो गया।
किसानों की फसलें बर्बादजिले के मोहन बड़ोदिया, बोलाई, चौमा, बरनावद, निपानिया, मांगलिया और सागड़िया सहित कई गांवों में बेर और नींबू बराबर बड़े ओले गिरे। किसानों ने बता...









