
पटना। जिले में अपराध पर कड़ा नियंत्रण बनाए रखने के लिए एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने मोस्ट वांटेड अपराधियों की खास लिस्ट तैयार कर आईजी पटना रेंज जितेंद्र राणा से अनुमोदन कराया। इस सूची में शामिल 10 कुख्यात अपराधियों के लिए पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये सभी अपराधी लंबे समय से फरार हैं और वर्ष 2015-16 से लगातार कानून को चुनौती दे रहे हैं। इन पर हत्या, लूट, डकैती, छिनतई और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज है। हालांकि इनके खिलाफ ठोस साक्ष्य उपलब्ध हैं, लेकिन अब तक गिरफ्तार करने के प्रयास सफल नहीं हो सके हैं।
एसएसपी कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि इनाम की घोषणा से अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ेगा और उनकी गिरफ्तारी में तेजी आएगी। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई है और अलग-अलग टीमों को संभावित ठिकानों पर निगरानी के लिए तैनात किया गया है।
टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधी और उनके इनाम:
| क्रमांक | अपराधी का नाम | केस और आरोप | इनाम |
| ——- | —————————————— | ————————————————- | ———— |
| 1 | राजेश कुमार उर्फ राजेश सिंह | मोकामा का वांटेड, लूट और हत्या | 25,000 रुपये |
| 2 | सुजीत कुमार उर्फ सुजीत मंडल | पालीगंज में मर्डर का आरोपी | 25,000 रुपये |
| 3 | अरविंद महतो उर्फ भगत जी | बाढ़ में कई कांडों का आरोपी | 25,000 रुपये |
| 4 | संजय कुमार उर्फ संतोष कुमार उर्फ संतोष डॉन | खुशरूपुर में हत्या और डकैती | 25,000 रुपये |
| 5 | सुजीत कुमार उर्फ बुखार | फतुहा में लूटकांड का आरोपी | 25,000 रुपये |
| 6 | अविनाश कुमार | सालिमपुर में हत्या, लूट, डकैती | 25,000 रुपये |
| 7 | बिरू राय | बख्तियारपुर का कुख्यात अपराधी | 25,000 रुपये |
| 8 | राजा नट | परसा थाना क्षेत्र में डकैती, लूट और हत्या | 25,000 रुपये |
| 9 | रविंद्र गोप | खुशरूपुर का कुख्यात अपराधी | 25,000 रुपये |
| 10 | शहबाज आलम उर्फ परवेज | पटना हवाई अड्डे के पास शेखपुरा, महुआबाग का वांटेड | 25,000 रुपये |
पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी में आम जनता की मदद भी जरूरी है। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी जानकारी के लिए तुरंत अपने नजदीकी थाने से संपर्क करें और मुखबिरी करने पर घोषित इनाम प्राप्त करें।