Tuesday, March 3

Bihar

25 जनवरी 2026 – मुजफ्फरपुर, सिवान, सारण और गोपालगंज में बेमौसम बारिश की आशंका
Bihar, State

25 जनवरी 2026 – मुजफ्फरपुर, सिवान, सारण और गोपालगंज में बेमौसम बारिश की आशंका

पटना। बिहार में ठंड का असर अभी भी बरकरार है। हालांकि राज्य के कई जिलों में पारा थोड़ा बढ़ा है, लेकिन शनिवार को पटना समेत कई क्षेत्रों में सूर्यदेव एक बार फिर से आंख मिचौली खेलते नजर आए। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन उसके बाद उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। राज्य का वर्तमान तापमान:पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार का अधिकतम तापमान 23.8 से 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 से 13.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान सबौर (भागलपुर) में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पूर्णिया में दृश्यता सबसे कम, लगभग 600 मीटर, रही। मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान (24 जनवरी 2026): पटना – 13°C गया – 9°C भागलपुर (सबौर) – 6.9°C पूर्णिया – 11.7°C पश...
बिहार में अब नदियों से बालू-सीमेंट की ढुलाई  सड़क और रेल से 3 गुना सस्ता, प्रदेश को मिलेगा वैश्विक व्यापार से कनेक्शन
Bihar, State

बिहार में अब नदियों से बालू-सीमेंट की ढुलाई सड़क और रेल से 3 गुना सस्ता, प्रदेश को मिलेगा वैश्विक व्यापार से कनेक्शन

पटना: बिहार में माल ढुलाई के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब राज्य की गंगा, कोसी, गंडक और सोन जैसी प्रमुख नदियों के जरिए बालू, सीमेंट और भारी माल बड़े जहाजों से ढोया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य परिवहन लागत कम करना, सड़क और रेल पर ट्रैफिक घटाना और रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने केरल के कोच्चि में आयोजित 'इनलैंड वाटरवेज डेवलपमेंट काउंसिल' की बैठक में बिहार के 7 राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास का रोडमैप पेश किया। उन्होंने बताया कि जलमार्ग न केवल सस्ता है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। इस योजना के तहत नदियों के किनारे उद्योग और आधुनिक टर्मिनल विकसित किए जाएंगे, जो बिहार को सीधे वैश्विक व्यापार और पड़ोसी देश नेपाल से जोड़ेगा। सड़क और रेल से 3 गुना सस्तापरिवहन मंत्री ने बताया कि जलमार्ग से माल ढुलाई की लागत मात्र 1.3 रुपये प्रति टन किलोमीटर है, जो सड़क...
पटना हॉस्टल कांड ‘ऑपरेशन लीपापोती’ के बाद लालू की बेटी का नीतीश पर तीखा हमला
Bihar, State

पटना हॉस्टल कांड ‘ऑपरेशन लीपापोती’ के बाद लालू की बेटी का नीतीश पर तीखा हमला

पटना: पटना गर्ल्स हॉस्टल कांड में अभी तक एसआईटी की रिपोर्ट नहीं आई है और मामले की जांच लगातार जारी है। इसी बीच, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर से बड़ा हमला बोला है। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए रोहिणी आचार्य ने कहा, "मुख्यमंत्री जी, यह शर्मनाक है कि कानून के राज के तमाम दावों के बावजूद बिहार में बेटियां असुरक्षित हैं। सरकार की संवेदनहीनता, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रशासनिक उदासीनता और नाकामी के चलते बहन-बेटियों के लिए सुरक्षित रहना मुश्किल हो गया है। पूरे प्रदेश में लगभग रोज़ाना बहनों और बेटियों के साथ अत्याचार और यौन अपराध हो रहे हैं, फिर भी सरकार गहरी नींद में है।" उन्होंने सवाल उठाया कि, "क्या बिहार में अपराधियों को कानून का कोई भय नहीं है? आपके तमाम निर्देशों और दावों के बावजूद बेटियों के...
बिहार कांग्रेस के विधायक ने खारिज की JDU में जाने की अफवाह, बोले- ‘ये सारी बातें बेकार हैं’
Bihar, State

बिहार कांग्रेस के विधायक ने खारिज की JDU में जाने की अफवाह, बोले- ‘ये सारी बातें बेकार हैं’

नई दिल्ली/पटना: दिल्ली में हुई बिहार कांग्रेस की बैठक के बाद चनपटिया से विधायक अभिषेक रंजन ने पार्टी छोड़कर JDU या NDA में जाने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी विधायक ने वास्तव में ऐसा मीडिया में कहा है। विधायक अभिषेक रंजन ने बताया कि यह कोई खास बैठक नहीं थी, बल्कि नियमित चर्चा थी। इसमें केवल विधायक ही नहीं, बल्कि सांसद, विधान परिषद के सदस्य और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल थे। बैठक का मुख्य फोकस बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने और संगठन को सक्रिय बनाने पर था। उन्होंने कहा, "हर नेता ने अपनी राय रखी और सभी के सुझावों को ध्यान से सुना गया।" कांग्रेस विधायक ने साफ कहा कि पार्टी में इस तरह की अफवाहों से कोई घबराहट नहीं है और संगठन पूरी तरह से जनता के मुद्दों पर काम करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी अटकल कांग्रेस की रणनीति ...
पटना में दहला देने वाली वारदात पार्षद के बेटे ने 17 साल की छात्रा को बीच सड़क पर जिंदा जलाया
Bihar, State

पटना में दहला देने वाली वारदात पार्षद के बेटे ने 17 साल की छात्रा को बीच सड़क पर जिंदा जलाया

पटना/गोपालपुर: पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में 17 साल की छात्रा के साथ सनक की हद पार करने वाली वारदात सामने आई है। एक पार्षद के बेटे आदित्य कुमार ने किशोरी को बीच सड़क पर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा 6 दिनों तक अस्पताल में मौत से लड़ती रही, लेकिन अंततः दम तोड़ दिया। घटना 17 जनवरी की शाम की है, जब छात्रा अपने पिता की मजदूरी के पैसे लेकर लौट रही थी। आरोपी ने उसे रोककर बात करने की जिद की, जिसे छात्रा ने ठुकरा दिया। गुस्से में आरोपी ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। छात्रा लगभग 100 फीट तक आग में दौड़ती रही और सड़क पर गिरकर तड़पती रही। परिजनों ने बताया कि आदित्य लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहा था और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी देता था। उसने पहले भी छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अध...
पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत  डॉक्टर पहले कर रहे थे ‘वायरल मेनेंजाइटिस’ का इलाज, अब ड्रग ओवरडोज का आरोप
Bihar, State

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत डॉक्टर पहले कर रहे थे ‘वायरल मेनेंजाइटिस’ का इलाज, अब ड्रग ओवरडोज का आरोप

पटना: शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली NEET छात्रा की मौत ने प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 6 जनवरी को बेहोशी की हालत में मिली छात्रा का इलाज तीन निजी अस्पतालों में किया गया, लेकिन 11 जनवरी को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने शुरुआत में उसकी बीमारी ‘वायरल मेनेंजाइटिस’ और ब्रेन क्लॉटिंग बताई, लेकिन मौत के बाद इसे ‘ड्रग ओवरडोज’ बताकर जिम्मेदारी टाल दी गई। इस विरोधाभास ने हत्या की आशंका को जन्म दिया है। विशेष जांच टीम (SIT) अब मामले की गहन तहकीकात कर रही है। जांच में मेडिकल विशेषज्ञों की भूमिका, हॉस्टल प्रबंधन की मिलीभगत और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजनों का कहना है कि जांच केवल 27 दिसंबर से शुरू करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि 5 दिसंबर से संबंधित फुटेज भी देखने की जरूरत है। एसआईटी ने छात्रा को जहानाबाद ले जाने वाले व...
बिहार में ‘राक्षसराज’: सुधाकर सिंह का नीतीश सरकार पर तीखा हमला, कहा– अपराधियों के साथ घूमते हैं सीएम
Bihar, State

बिहार में ‘राक्षसराज’: सुधाकर सिंह का नीतीश सरकार पर तीखा हमला, कहा– अपराधियों के साथ घूमते हैं सीएम

बक्सर/पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की वर्तमान स्थिति की तुलना ‘राक्षसराज’ से की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपराधियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। सुधाकर सिंह ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से इस मामले में लीपापोती की गई, उसी का परिणाम है कि आज बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि इस कांड के मुख्य आरोपी के घर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जन्मदिन की पार्टियों में जाते थे। उन्होंने कहा, “जब राज्य का मुखिया ही अपराधियों के साथ उठे-बैठे, तो प्रदेश की स्थिति बदहाल होना तय है।” राजद सांसद ने नीट छात्रा की संदिग्ध मौत पर गहरी चिंता जताई और बिहार में छात्राओं के स...
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा: सात निश्चय 3 से वैशाली बनेगा टॉप, सीएम ने दी बड़ी घोषणाएं
Bihar, State

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा: सात निश्चय 3 से वैशाली बनेगा टॉप, सीएम ने दी बड़ी घोषणाएं

हाजीपुर/वैशाली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के तहत वैशाली जिले के दौरे पर हैं। यात्रा के पहले चरण का शनिवार को अंतिम दिन है, और इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और समीक्षा की। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 'सात निश्चय 3' के तहत वैशाली में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक कार्य हो रहे हैं। रोजगार के लिए 4 लाख 83 हजार महिलाओं को 10 हजार रुपये की मदद दी जा चुकी है, और आगे उन्हें 2 लाख रुपये और सहायता मिलेगी। जिले में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी, सभी 290 पंचायतों में सुधा दूध बिक्री केंद्र खोले जाएंगे, 16 प्रखंडों में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 16 सामुदायिक केंद्रों को विशिष्ट अस्पताल और वैशाली सदर अस्पताल को अति विशिष्ट अस्पताल बनाया जाएगा। सीएम ने विकास परियोजनाओं का भ...
मोदी से योगी तक ने दी जन्मदिन की बधाई! जानिए कौन हैं बिहार के ‘पावर हाउस’ ललन सिंह
Bihar, Politics, State

मोदी से योगी तक ने दी जन्मदिन की बधाई! जानिए कौन हैं बिहार के ‘पावर हाउस’ ललन सिंह

पटना: बिहार की राजनीति के पर्दे के पीछे के ‘चाणक्य’ और कुशल रणनीतिकार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुंगेर से जेडीयू सांसद और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। 1974 के जेपी आंदोलन में सक्रिय रहकर राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले ललन सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सबसे भरोसेमंद ‘संकटमोचक’ माना जाता है। बिहार की सत्ता समीकरणों को तय करने में उनका राजनीतिक अनुभव और रणनीतिक कुशलता अहम रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह हमारे पंचायती राज तंत्र को मजबूत करने और पशुपालन, मत्स्य पालन व दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें उ...
National Girl Child Day: आटा मिल मालिक की सात बेटियों ने बदल दी सोच, ‘खाकी’ में बढ़ाया नाम
Bihar, State

National Girl Child Day: आटा मिल मालिक की सात बेटियों ने बदल दी सोच, ‘खाकी’ में बढ़ाया नाम

छपरा (सारण): आज 24 जनवरी को देश राष्ट्रीय बालिका दिवस मना रहा है। इस अवसर पर हम बिहार के सारण जिले के एक पिता की प्रेरक कहानी बता रहे हैं। एकमा निवासी कमल सिंह की सात बेटियों ने समाज की रूढ़िवादी सोच को चुनौती दी और अपने पिता का नाम रोशन किया। लोग उन्हें प्यार से ‘सेवन सिंह सिस्टर’ के नाम से जानते हैं। कमल सिंह एक साधारण आटा मिल संचालक हैं। आर्थिक सीमाओं और सामाजिक दबावों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक बेटियों की पढ़ाई और फिजिकल ट्रेनिंग की निगरानी कर उनके उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित किया। आज उनकी सातों बेटियां ‘खाकी’ की शान बढ़ा रही हैं। सबसे बड़ी बेटी रानी कुमारी बिहार पुलिस में, रेनू कुमारी सशस्त्र सीमा बल (SSB) में, सोनी कुमारी CRPF में, प्रीति कुमारी बिहार पुलिस क्राइम ब्रांच में, पिंकी कुमारी एक्साइज प...