गोपालगंज में नाबालिग की सूझबूझ से टली दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार
गोपालगंज।बिहार के गोपालगंज जिले से एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पीड़िता की हिम्मत और सूझबूझ के चलते बड़ी अनहोनी टल गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है।
गैंगरेप की कोशिश का आरोप
परिजनों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मिलकर बच्ची के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि सूचना एक महिला द्वारा दी गई थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़िता से बातचीत की।
पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों में से एक व्यक्ति पीड़िता को पहले से जानता था और दोनों के बीच पूर्व में बातचीत होती रही थी। मा...










