Tuesday, March 3

Bihar

बिहार: बगहा में लापता जोड़े का 5 महीने बाद पेड़ पर मिला कंकाल, मर्डर मिस्ट्री में बढ़ी सनसनी
Bihar, State

बिहार: बगहा में लापता जोड़े का 5 महीने बाद पेड़ पर मिला कंकाल, मर्डर मिस्ट्री में बढ़ी सनसनी

बगहा (पश्चिम चंपारण): जिले के रामपुर मुसहरी टोला क्षेत्र में पिछले साल सितंबर से लापता 20 वर्षीय अखिलेश यादव और एक लड़की का 5 महीने बाद पेड़ पर लटका कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जानकारी के अनुसार, घटना स्थल से कपड़े, चप्पल, मोबाइल फोन और प्लास्टिक की थैली में रखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों और मिले साक्ष्यों के आधार पर कंकाल की पहचान अखिलेश यादव और उसी क्षेत्र की लड़की के रूप में की गई है। अखिलेश इंटर पास था और घर के कामों में मदद करता था, जबकि लड़की पिछले साल पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। लड़के और लड़की के परिजन लगभग पांच महीने तक उनके लापता होने के बाद किसी सुराग तक नहीं पहुँच सके। लड़की के पिता ने 16 सितंबर को लौकरिया थाना में शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जबकि अखिलेश की मां ने न्याया...
Live: नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, पहले चरण के अंतिम दिन वैशाली में तोहफों की बरसात
Bihar, State

Live: नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, पहले चरण के अंतिम दिन वैशाली में तोहफों की बरसात

हाजीपुर/वैशाली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के पहले चरण के अंतिम दिन शनिवार को वैशाली जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को कई विकास तोहफे दिए और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महुआ में नवनिर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और बाबा बटेश्वर नाथ धाम के सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की। लगभग तीन घंटे के प्रवास के दौरान सीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की और जनसभा के माध्यम से आम जनता से संवाद भी किया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और महुआ में दो विशेष हेलीपैड बनाए गए थे। समृद्धि यात्रा के दौरान एक स्टॉल पर बच्चियों ने नीतीश कुमार को कराटे की प्रैक्टिस दिखाई, जिस पर सीएम और उपस्थित मंत्री मुस्कुराते हुए उनका हौसला बढ़ाते नजर आए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और...
कर्पूरी ठाकुर: सीएम ऑफिस में गरीबों की भीड़, फिर बने जननायक
Bihar, State

कर्पूरी ठाकुर: सीएम ऑफिस में गरीबों की भीड़, फिर बने जननायक

पटना: मुसहर टोली से विधानसभा तक गरीबों की आवाज बने कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर जिले के पितौंझिया (अब कर्पूरी ग्राम) में हुआ। कठिन परिस्थितियों और जातिगत भेदभाव को पार कर शिक्षित हुए कर्पूरी जी ने जीवनभर दलितों और पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उनके संघर्ष और निस्वार्थ सेवा को आज भी बिहार में सामाजिक न्याय की नींव माना जाता है। कर्पूरी ठाकुर ने अपने शुरुआती जीवन में जमींदारों की हवेलियों के बाहर खड़े होकर पढ़ाई की और 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा पास की। उच्च शिक्षा सीएम कॉलेज, दरभंगा में हासिल की, लेकिन 1942 के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के कारण कॉलेज की पढ़ाई अधूरी रह गई। महात्मा गांधी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस से प्रेरित होकर उन्होंने अहिंसक संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। 1943 में गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन 1945 में रिहाई के बाद भी उनका संघर...
वैशाली में ‘समृद्धि यात्रा’: तेज प्रताप का ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द होगा पूरा, नीतीश कुमार भी करेंगे निरीक्षण
Bihar, State

वैशाली में ‘समृद्धि यात्रा’: तेज प्रताप का ड्रीम प्रोजेक्ट जल्द होगा पूरा, नीतीश कुमार भी करेंगे निरीक्षण

  वैशाली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शनिवार को वैशाली जिले में अपनी समृद्धि यात्रा के तहत पहुँचे। इस दौरान उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिनमें पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण शामिल है। तेज प्रताप का ड्रीम प्रोजेक्ट वर्ष 2015 में जब तेज प्रताप यादव राज्य के स्वास्थ्य मंत्री थे, तब उन्होंने महुआ मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए पहल की थी। 2016 में इस कॉलेज को औपचारिक मंजूरी मिली थी। हालांकि, वर्ष 2021 में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महुआ मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास रिमोट के जरिए किया, तब तेज प्रताप उस मौके पर उपस्थित नहीं थे, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से इस प्रोजेक्ट के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया था। आज, पांच साल बाद, छतवारा स्थित नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का अस्पताल लगभग तैयार है। इसके एकेडमिक भवन ...
बिहार की सियासत में ‘निशांत’ उदय? JDU पोस्टर, ललन सिंह की सलाह और नीतीश की मुस्कान
Bihar, State

बिहार की सियासत में ‘निशांत’ उदय? JDU पोस्टर, ललन सिंह की सलाह और नीतीश की मुस्कान

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में आने की चर्चाओं ने फिर से जोर पकड़ लिया है। पटना में हाल ही में आयोजित सरस्वती पूजा के दौरान मुख्यमंत्री और निशांत कुमार की मौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया। कार्यक्रम में निशांत कुमार पहले पहुंचे और पूजा-अर्चना की। बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन के बाद दोनों पिता-पुत्र की मुलाकात हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और JDU के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने निशांत की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब उन्हें राजनीति में आ जाना चाहिए। नीतीश कुमार ने इस टिप्पणी पर मुस्कुराते हुए प्रतिक्रिया दी, जिससे राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गईं। जेडीयू पोस्टर ने बढ़ाई चर्चा इससे पहले पटना में जेडीयू के छात्र संगठन ने निशांत कुमार को लेकर पोस्टर लगाकर पार्टी में उनके शामिल होने की मांग की थी। पोस्टर मे...
आरक्षण की आग में झुलसी कर्पूरी सरकार: दो बार सीएम बने, कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए
Bihar, State

आरक्षण की आग में झुलसी कर्पूरी सरकार: दो बार सीएम बने, कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए

पटना। बिहार के जुझारू नेता कर्पूरी ठाकुर की आज जयंती है। 24 जनवरी 1924 को जन्मे और 17 फरवरी 1988 को निधन होने वाले कर्पूरी ठाकुर ने विपरीत परिस्थितियों में दो बार मुख्यमंत्री पद संभाला, लेकिन कभी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। उनकी सरकारें राजनीतिक गुटबाजी और आरक्षण विरोधी आंदोलन की आग में झुलस गईं। पहली बार 1970 में बनी कर्पूरी सरकार कर्पूरी ठाकुर पहली बार दिसंबर 1970 में मुख्यमंत्री बने। इस दौरान उन्हें भोला पासवान शास्त्री की चुनौती झेलनी पड़ी। कांग्रेस के इंदिरा गुट का समर्थन लेने वाले शास्त्री मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक थे, लेकिन राज्यपाल ने कर्पूरी ठाकुर को सरकार बनाने का आमंत्रण दिया। संसोपा और घटक दलों के सहयोग से उन्होंने 52 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाया। हालांकि, पार्टी की गुटबाजी और गठबंधन की मजबूरियों के कारण उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा। 1977 में जनता पार्टी से दूसरी बार ब...
नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा: वैशाली को करोड़ों की सौगात, महुआ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण बाबा बटेश्वर नाथ धाम में पूजा-अर्चना और जल-जीवन-हरियाली परियोजनाओं का उद्घाटन
Bihar, State

नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा: वैशाली को करोड़ों की सौगात, महुआ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण बाबा बटेश्वर नाथ धाम में पूजा-अर्चना और जल-जीवन-हरियाली परियोजनाओं का उद्घाटन

हाजीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी 'समृद्धि यात्रा' के तहत वैशाली जिले में पहुंच रहे हैं। लगभग तीन घंटे के इस दौरे में सीएम महुआ में 463 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे, बाबा बटेश्वर नाथ धाम में पूजा-अर्चना करेंगे और जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत तैयार की गई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह जीविका दीदियों से संवाद करेंगे और एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास को विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं और महुआ में दो विशेष हेलीपैड भी बनाए गए हैं। महुआ मेडिकल कॉलेज का स्पॉट विजिट मुख्यमंत्री का मुख्य आकर्षण महुआ के छतवारा में 463 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण है। 22 एकड़ में फैले इस परिसर का शिलान्यास सीएम ने 2021 में ...
कांग्रेस विधायकों की दिल्ली बैठक में तय हुआ राजद से अलग होने का रुख मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में छह विधायकों ने किया पार्टी लाइन का समर्थन
Bihar, State

कांग्रेस विधायकों की दिल्ली बैठक में तय हुआ राजद से अलग होने का रुख मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में छह विधायकों ने किया पार्टी लाइन का समर्थन

पटना। बिहार कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से चल रही टूट की अटकलों पर विराम लग गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस के सभी छह विधायक मौजूद रहे और पार्टी के अनुशासन को लेकर अपना समर्थन जताया। इससे पहले जदयू और बीजेपी की ओर से यह दावा किया जा रहा था कि बिहार के कुछ कांग्रेस विधायक एनडीए में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की बैठक में अनुशासन बनाए रखना केंद्रीय मुद्दा रहा। खरगे ने प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और विधायकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर केवल अधिकृत लोग ही पार्टी लाइन के अनुसार बयान देंगे। पार्टी लाइन से हटकर बोलने वाले नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में मुख्य चर्चा यह रही कि बिहार में कांग्रेस राजद के साथ गठबंधन बनाए रखे या अकेले दम पर च...
‘तुम भी आए हो जी!’ बेटे निशांत को देख हैरान रह गए नीतीश कुमार सरस्वती पूजा के दौरान पिता-पुत्र की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, राजनीति में एंट्री पर भी उठे सवाल पटना।
Bihar, State

‘तुम भी आए हो जी!’ बेटे निशांत को देख हैरान रह गए नीतीश कुमार सरस्वती पूजा के दौरान पिता-पुत्र की मुलाकात बनी चर्चा का विषय, राजनीति में एंट्री पर भी उठे सवाल पटना।

सरस्वती पूजा के अवसर पर पटना में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) आईटी सेल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार एक ही मंच पर नजर आए। पिता-पुत्र की यह मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले निशांत कुमार पहुंचे और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद ललन सिंह और वरिष्ठ नेता विजय चौधरी के साथ पहुंचे। जैसे ही नीतीश कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, निशांत ने अपने पिता का अभिवादन किया। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए और बोले—"तुम भी आए हो जी!"। इसके बाद दोनों ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार ने ललन सिंह और विजय चौधरी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी नेताओं ने एक साथ मां सरस्वती की पूजा की।...
वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुल राज बने पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश जानिए—शिक्षा से लेकर न्यायिक सफर तक की पूरी कहानी
Bihar, State

वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुल राज बने पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश जानिए—शिक्षा से लेकर न्यायिक सफर तक की पूरी कहानी

पटना। पटना उच्च न्यायालय को नया न्यायाधीश मिल गया है। भारत के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुल राज को पटना हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय की ओर से शुक्रवार शाम अधिसूचना जारी की गई। अंशुल राज की नियुक्ति की खबर से विधि जगत और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। न्यायमूर्ति (नामित) अंशुल राज का जन्म वर्ष 1971 में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा पटना में ही हुई। उन्होंने सर गणेश दत्त पाटलिपुत्र हाई स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके बाद पटना साइंस कॉलेज से विज्ञान संकाय में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। पटना विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद उन्होंने मगध विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (एलएलबी) की डिग्री प्राप्त की। वर्ष 2003 में अधिवक्ता के रूप में नामांकन के बाद अंशुल राज ने अपने विधिक करियर की शुरुआत सुप्रीम कोर्ट से की। ...