चिराग पासवान और कंगना रनौत फिर साथ नजर आए, ‘पुराने दोस्तों’ की केमिस्ट्री बनी चर्चा का विषय
नई दिल्ली/पटना: कहते हैं, वक्त का पहिया उसी ओर लौटता है जहां से शुरुआत हुई थी। कुछ ऐसा ही केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) नेता चिराग पासवान के साथ बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के मामले में भी हुआ। मंगलवार को एनडीए की बैठक से पहले दोनों की मुलाकात हुई और उनकी केमिस्ट्री ने सबका ध्यान खींचा।
दोनों का यह मिलन इसलिए भी खास रहा क्योंकि 2011 में फिल्म मिले ना मिले हम में चिराग और कंगना ने साथ काम किया था। उस समय कंगना बॉलीवुड स्टार बन गईं, जबकि चिराग राजनीति की ओर रुख कर गए। अब एनडीए के संसदीय दल की बैठक में दोनों एक साथ दिखे। कंगना साड़ी के ऊपर ब्लैजर पहनकर और हाथ में बैग लिए चिराग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती नजर आईं। वहीं चिराग भी उनके चेहरे की ओर देखते हुए मुस्कुराए और हल्की शर्मिंदगी जताई।
यह पहली बार नहीं है जब दोनों की मुलाकात चर्चा में आई हो। इससे पहले अयोध्या में रामलला ...










