नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ ‘डिप्टी सीएम कौन’ का खेल, दौड़ में ये बड़े नाम
पटना, 18 नवम्बर। बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा मोड़ आया, जब कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस कदम के साथ ही राज्य में सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—अब बिहार का नया उप मुख्यमंत्री कौन बनेगा?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को 200 से अधिक सीटें मिलीं, जिससे मुख्यमंत्री पद पर किसी बदलाव की कोई संभावना नहीं रही। अब पूरा ध्यान उप मुख्यमंत्री पद पर केंद्रित है, जिसके लिए एनडीए जातीय संतुलन और महिला नेतृत्व का संयुक्त कार्ड खेलने की तैयारी में है।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जदयू मिलकर ऐसे चेहरे की तलाश में हैं, जो महिला + सवर्ण या महिला + पिछड़ा/अति पिछड़ा का संयुक्त समीकरण बैठा सके।
महिला चेहरे में कौन सबसे आगे?
1. श्रेयसी सिंह (सवर्ण + महिला कार्ड)
भाजपा के भीतर सबसे मजबूत चर्चा जमुई की विधायक और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रे...










