इंदौर पुलिस के 24 जांबाज़ अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित

 

तिलक नगर आगजनी प्रकरण में राहत कार्य करने वाले पुलिसकर्मी भी हुए सम्मानित

इंदौर, 9 अप्रैल (एसडी न्यूज एजेंसी)। आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा और सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हर सप्ताह सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 8 अप्रैल को पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा कुल 24 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कार. / व्य.) श्री अमित सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे और सभी पुरस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना की।


तिलक नगर में आगजनी पर तत्परता दिखाई, बड़ी अनहोनी से बचाया

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई आगजनी की घटना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी:

  • अति. पुलिस उपायुक्तसुश्री संध्या राय
  • उप निरीक्षकनवीन पाठक
  • प्रधान आरक्षक 3343महेश
  • आरक्षक 2217शिवदत्त
  • आरक्षक 441अतुल
  • आरक्षक 3773बलवीर

अन्य विशेष योगदान के लिए भी मिले सम्मान

  • उनि अनिल कुमार शर्माजिला बदर बदमाश और उसके साथी को पकड़ने व दो धारदार चाकू बरामद करने में योगदान।
  • आर. 2078 त्रिलोक, आर. 2232 राधाराम (थाना जूनी इंदौर),
    आर. 4653 देवेंद्र पाटीदार, आर. 2414 बृजेंद्र चौहान (थाना यातायात)
    चेटीचंड महोत्सव शोभायात्रा के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका।
  • उनि प्रकाश किरार, सैनिक 579 रामभुवन शुक्ला (यातायात – मधुमिलन चौराहा)
    यातायात प्रबंधन में प्रशंसनीय कार्य।
  • सउनि जितेंद्र मंडलोई (यातायात – पाटनीपुरा)यातायात नियंत्रण में बेहतर योगदान।
  • प्र.आर. 2657 शैलेंद्र प्रताप सिंह, आर. 3896 भूपेश शर्मा
    विधानसभा सत्र के दौरान घटनाओं की सूचना व प्रश्नों के उत्तर समय पर पुलिस मुख्यालय भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका।
  • सउनि (अ) गोविंद सिंह रैकवाल (रिकॉर्ड शाखा)रिकॉर्ड कार्यों को समयसीमा में प्रभावी ढंग से संपादित करने पर सम्मान।

पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस साप्ताहिक पुरस्कार योजना का उद्देश्य कर्मठ पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक पुलिसिंग की छवि को मजबूती देना है।

– रिपोर्ट: संजय वर्मा

 


Discover more from SD NEWS AGENCY

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from SD NEWS AGENCY

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading