Friday, January 9

महाकुंभ मेले से वायरल मोनालिसा का नया गाना ‘दिल जानिया’ रिलीज, खूबसूरती देख फैंस हुए कायल

नई दिल्ली। महाकुंभ मेले से अपनी खास पहचान बनाने वाली मोनालिसा अब गानों और फिल्मों की दुनिया में तेज़ी से जगह बना रही हैं। उनका नया म्यूजिक वीडियो दिल जानिया रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस रोमांटिक ट्रैक में मोनालिसा अपने सिम्पल लेकिन आकर्षक लुक में नजर आ रही हैं, जबकि उनके साथ नजर आए अभिनेता समर्थ मेहता की केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आ रही है।

This slideshow requires JavaScript.

इस गाने को चंडीगढ़ की सिंगर लाइसेल राय ने आवाज़ दी है। संगीत टर्बन बीट्स ने दिया है और गीत गैमी ने लिखा है। गाने का निर्देशन रिदम सनाध्या ने किया है। रिलीज के मात्र 2 घंटे में ही ‘दिल जानिया’ को हजारों व्यूज मिल चुके हैं और लोग वीडियो पर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं।

मोनालिसा महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली लड़की के रूप में वायरल हुई थीं, लेकिन अब उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। पहले उनका वीडियो ‘सादगी’ आया था और अब यह नया गाना उनकी एक्टिंग और म्यूजिक वीडियो करियर को और ऊँचाई दे रहा है।

फैंस ने मोनालिसा की खूबसूरती, स्टाइल और स्क्रीन प्रजेंस की जमकर तारीफ की है। उनका यह नया वीडियो साबित करता है कि महाकुंभ मेले से मिली पहचान अब उन्हें इंडस्ट्री में एक नई पहचान दिला रही है।

 

Leave a Reply