IND vs NZ टर्निंग पॉइंट: 6 रन पर दो विकेट, न्यूजीलैंड का दबदबा—लेकिन सेंटनर की एक चूक ने पलट दिया पूरा मैच
रायपुर।
टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जब भारतीय टीम महज 6 रन पर अपने दो अहम विकेट गंवा चुकी थी, तब रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा था। लेकिन यहीं से एक रणनीतिक चूक ने मैच की दिशा और दशा दोनों बदल दी। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का एक फैसला भारत के लिए वरदान साबित हुआ और उसी क्षण मैच का टर्निंग पॉइंट तय हो गया।
209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में संजू सैमसन को जीवनदान जरूर मिला, लेकिन मैट हेनरी ने उसी ओवर में उन्हें पवेलियन भेज दिया। दूसरे ओवर में इनफॉर्म अभिषेक शर्मा गोल्डन डक पर आउट हो गए। महज 6 रन के स्कोर पर भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे और क्रीज पर ईशान किशन तथा कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद थे।
दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर सिर्फ 8 रन था। साफ तौर पर द...









