वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मीराबाई चानू की धमाकेदार धूम, 48 किग्रा कैटेगरी में तोड़े तीन नेशनल रिकॉर्ड
मोदीनगर, 5 फरवरी 2026: नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में ओलिंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 48 किग्रा कैटेगरी में चानू ने स्नैच, क्लीन एंड जर्क और कुल भार—तीनों में नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।
31 वर्षीय चानू ने स्नैच में 89 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 116 किग्रा वजन उठाया, जिससे उनका कुल स्कोर 205 किग्रा हुआ। यह उनके पिछले पर्सनल बेस्ट और 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतते समय उठाए गए 199 किग्रा से 6 किग्रा अधिक है।
सिल्वर मेडल अखिल भारतीय पुलिस की राधा सोनी ने 183 किग्रा के साथ जीता, जबकि कोमल कोहर को ब्रॉन्ज मेडल मिला।
गोल्ड मेडल जीतने के बाद चानू ने पीटीआई से बातचीत में कहा,"बहुत खुश हूं। 48 किग्रा कैटेगरी में ऐसा प्रदर्शन मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मेरी कोशिश है कि अगली प्रतियोगिता में 90 किग्रा का आंकड़ा पार कर स...










