ग्रीन जैसे चार खिलाड़ी भी रसल की बराबरी नहीं कर पाएंगे… KKR के फैसले पर भड़के मोहम्मद कैफ, नए हेड कोच अभिषेक नायर पर साधा निशाना
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के बड़े फैसले ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। केकेआर ने अपने करिश्माई ऑलराउंडर आंद्रे रसल को रिलीज कर दिया है—और यही बात भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ को नागवार गुजरी है। कैफ ने केकेआर के मैनेजमेंट और खासतौर पर नए हेड कोच अभिषेक नायर पर सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि रसल को रिलीज करना एक भारी गलती है।
केकेआर ने रसल को छोड़ा, ग्रीन पर बड़ी बोली लगाने की तैयारी
16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाले मिनी ऑक्शन के लिए केकेआर के पास 63.4 करोड़ रुपये के साथ सबसे बड़ा पर्स है। माना जा रहा है कि कोलकाता अब ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर बड़ी बोली लगा सकती है।लेकिन कैफ इस रणनीति से बिल्कुल सहमत नहीं हैं।
कैफ बोले—“रसल को छोड़ना गलत, वह पीढ़ी में एक बार आने वाला खिलाड़ी”
अपने यूट्यूब चैनल पर कैफ ने कहा—"रसल को...










