रविंद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स जुड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा— ‘यह सिर्फ टीम नहीं, मेरा घर है’
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ी रिटेंशन की प्रक्रिया ने बड़ा मोड़ ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए महत्वपूर्ण ट्रेड में दो बड़े नाम शामिल रहे— ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन।
12 सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स की रीढ़ रहे रविंद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा होंगे। वहीं, राजस्थान के लंबे समय से चेहरे रहे संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे। आईपीएल इतिहास की यह सबसे चर्चित ट्रेड डील्स में से एक मानी जा रही है।
जडेजा ने राजस्थान लौटने पर क्या कहा?ट्रेड की आधिकारिक घोषणा के बाद रविंद्र जडेजा ने भावुक बयान जारी किया। उन्होंने कहा—"राजस्थान रॉयल्स ने मुझे मेरा पहला मंच दिया और जीत का पहला स्वाद चखाया। यहां लौटना मेरे लिए बेहद खास है। यह सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि मेरा घर है। ...










