फ्री में खाना, बिजली, साइकिल: सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा – काम कौन करेगा?
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों की मुफ्त योजनाओं पर कड़ी टिप्पणी की है। गुरुवार को बिजली, भोजन और साइकिल जैसी मुफ्त सुविधाओं से जुड़ी एक याचिका की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर हर किसी को बिना भेदभाव के फ्री में सुविधाएं दी जाएंगी, तो देश में कामकाजी संस्कृति और विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
पीठ में चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली शामिल थे। उन्होंने कहा कि गरीबों की मदद करना उचित है, लेकिन तमिलनाडु पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड जैसी कंपनियों द्वारा सभी उपभोक्ताओं को वित्तीय स्थिति की परवाह किए बिना मुफ्त बिजली देने का प्रस्ताव देश के आर्थिक विकास में बाधा डाल सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “भारत में मुफ्त सुविधाओं की संस्कृति किस दिशा में जा रही है? जो लोग बिल चुका सकते हैं और जो नहीं चुका सकते, उनमें भेद किए बिना मुफ्...










