दरबार साहिब पर तोप से हमला करने वाले ‘गद्दार’, राहुल-बिट्टू की नोंकझोंक पर भड़के सिरसा
नई दिल्ली: संसद भवन में बुधवार को विपक्षी सांसदों के निलंबन के मामले में गहमागहमी का माहौल बन गया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली।
संसद परिसर में विवाद
दरअसल, संसद के मकर द्वार के पास प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सांसदों के बीच राहुल गांधी ने बिट्टू को ‘गद्दार’ कहकर बुलाया। इसके जवाब में बिट्टू ने कांग्रेस नेताओं को ‘देश के दुश्मन’ बताया। राहुल गांधी ने बिट्टू से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने इसे ठुकरा दिया और सीधे अंदर चले गए।
सिरसा का सिख एंगल
दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस विवाद में कदम रखते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला। सिरसा ने कहा,"सदन में एक सिख मंत्री के खिलाफ जिस प्रकार के शब्द का इस्तेमाल हुआ, मैं इसकी निंदा करता हूं। राहुल गांधी अगर कोई गद्दार है, तो वे ...










