राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएगी सरकार, नेता प्रतिपक्ष को शाम 5 बजे तक जवाब देना होगा
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। उनके बयानों को लेकर अब सरकार ने भी एक्शन मोड ले लिया है। केंद्र सरकार लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार (प्रिविलेज) हनन प्रस्ताव लाने जा रही है। राहुल गांधी को इस संबंध में शाम 5 बजे तक जवाब देना अनिवार्य होगा।
केंद्र सरकार की कार्रवाई का कारण
केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी ने सदन में गुमराह करने वाले और बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और सरकार पर झूठे आरोप लगाकर कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को विदेशी ताकतों के सामने ‘बेच दिया गया’।
रिजिजू ने कहा, “लोकसभा और राज्यसभा में कामकाज के लिए बहुत स्पष्ट नियम हैं। यदि कोई सदस्य दूसरे सदस्य पर गंभीर आरोप लगाना चाहता है, तो उसे नोटिस देना होता है औ...










