दिल्ली-शामली यात्रियों को बड़ी सौगात: दो नई मेमू ट्रेनों की शुरुआत, लाखों को मिलेगी राहत
नई दिल्ली/बड़ौत।दिल्ली और शामली के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा राहत भरा दिन रहा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बड़ौत रेलवे स्टेशन से दो नई मेमू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी भी मौजूद रहे। दोनों मेमू ट्रेनों में 12-12 कोच लगाए गए हैं, जिससे अधिक संख्या में यात्री आरामदायक यात्रा कर सकेंगे।
इनमें एक मेमू ट्रेन पुरानी दिल्ली-शामली के बीच संचालित होगी, जबकि दूसरी शाहदरा-शामली के बीच चलेगी। नई ट्रेनों के शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों, खासकर डेली पैसेंजर्स, छात्रों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रेल मंत्री ने स्वयं ट्रेन में सफर कर यात्रियों से बातचीत की और उनकी समस्याएं जानीं।
रेल मंत्री ने बताया कि भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा और बेहतर सेवाओं के लिए लग...










