दुश्मन की पनडुब्बियों की अब खैर नहीं! भारतीय नौसेना में शामिल हुआ ‘INS माहे’
नई दिल्ली, 24 नवंबर 2025। भारतीय नौसेना की ताकत में आज एक और दमदार बढ़ोतरी हुई है। मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में एंटी-सबमरीन वॉरशिप ‘INS माहे’ को भव्य समारोह में भारतीय नौसेना के बेड़े में औपचारिक रूप से शामिल कर लिया गया। यह शैलो वॉटर कॉम्बैट जहाज माहे-श्रेणी का पहला पोत है, जो आने वाले समय में तटीय रक्षा का गेम चेंजर माना जा रहा है।
कमीशनिंग समारोह की अध्यक्षता थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की, जबकि पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भी मौजूद रहे।
पूरी तरह स्वदेशी हथियारों से लैस
कमांडिंग ऑफिसर एसी चौबे ने बताया कि INS माहे को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) ने डिजाइन और तैयार किया है। जहाज में लगे अधिकांश सिस्टम और हथियार स्वदेशी हैं, जिनमें शामिल हैं—
नेवल सरफेस गन
स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर
टॉरपीडो और डिकॉय सिस्टम
स...










