मंदिर की चोटी पर महादीपम, दरगाह को दिक्कत: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कार्तिगई दीपम विवाद
तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम महोत्सव को लेकर जोरदार विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में स्टालिन सरकार सुप्रीम कोर्ट में है, जबकि भाजपा और दक्षिणपंथी समर्थक चोटी पर दीप जलाने की अनुमति न मिलने पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को CJI सूर्यकांत और जस्टिस जे बागची की पीठ ने राज्य सरकार की दलीलों पर गौर करते हुए याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करने का आदेश दिया।
क्या है कार्तिगई दीपम महोत्सव
कार्तिगई दीपम तमिलनाडु का प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय प्रकाश पर्व है, जो भगवान मुरुगन को समर्पित है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय, समृद्धि के आह्वान और बुरी आत्माओं को दूर भगाने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। पर्व में मिट्टी के दीपों की कतारें जलाई जाती हैं और विशेष पूजा की जाती है।
महादीपम का महत्व
इस महोत्सव का आकर्षण है अरुणाचलम पहाड़ी के पास अन्नामलाई चोटी पर जलाया जाने वाला विशाल दी...










