दिमाग में चढ़ रही पेट की गैस? इस देसी नुस्खे से 2 मिनट में राहत
गैस की समस्या अक्सर हल्की लगती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। यह सिरदर्द, छाती और पेट दर्द के साथ-साथ भविष्य में अल्सर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण भी बन सकती है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार टंडन ने पेट की गैस से तुरंत राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताए हैं।
गैस क्यों बनती है?
पेट सभी बीमारियों की जड़ माना जाता है। अनियमित भोजन, तली-भुनी चीजें, जंक फूड और कम पानी पीने की आदत पाचन तंत्र को कमजोर करती है। पेट साफ न होने पर मल अंदर सड़ने लगता है और गैस बनने लगती है। जब गैस फंस जाती है तो तेज दर्द, भारीपन और बेचैनी शुरू हो जाती है।
गैस दिमाग तक क्यों चढ़ती है?
शरीर के प्राकृतिक वेग – पेशाब, पाखाना, भूख और प्यास – को रोकने से वायु ऊपर की ओर चढ़ जाती है। यह सिर तक पहुंचकर तेज सिरदर्द पैदा कर सकती है। कई बार लोग इसे हार्ट अटैक समझ बैठते हैं, जबकि असल में यह गैस का...










