कौन कहता है थप्पड़ से डर नहीं लगता! पढ़ी-लिखी महिलाएं भी पति की मार क्यों सहती हैं, घरेलू हिंसा से बचने के तरीके
नई दिल्ली: आम घरों से लेकर शहरों तक, गांव-कस्बों से लेकर विकसित देशों तक पति द्वारा पत्नी पर हिंसा आज भी आम समस्या है। पढ़ी-लिखी और वर्किंग महिलाएं भी अपने पति की मार झेलती हैं, लेकिन इसके बावजूद ये बातें बाहर नहीं आतीं।
परिवार की इज्जत और शादी बचाने की मजबूरीकई महिलाएं पति की मार सहती हैं सिर्फ इसलिए कि शादी और परिवार की इज्जत बनी रहे। कुछ महिलाओं को समाज में बदनामी का डर होता है, जबकि कुछ आर्थिक मजबूरी के चलते अपने पति का घर नहीं छोड़ पातीं। कई महिलाएं अपने बच्चों के भविष्य की चिंता में भी चुप रहती हैं।
पति पर हाथ उठाने के पीछे कारण
आर्थिक निर्भरता: कई महिलाएं खुद कमाई नहीं करतीं, इस वजह से पति की हिंसा सहती हैं।
बच्चों के भविष्य की चिंता: आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिलाएं भी बच्चों की भलाई और सुरक्षित भविष्य के लिए हिंसा सहती हैं।
‘लोग क्या कहेंगे’ का डर: समाज में प्रतिष्ठा...










