रूह कांप जाए: प्रेग्नेंसी में हुई लापरवाही ने ले ली बच्चे की जान, डॉक्टर भी सहम गए
गर्भवती महिलाओं के परिवार में होने वाली लापरवाही कभी-कभी इतना दर्दनाक परिणाम दे सकती है कि डॉक्टर भी डर और सहम जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसे गाइनेकॉलॉजिस्ट डॉ. सोनिया गुप्ता ने साझा किया।
डॉ. गुप्ता के अनुसार, एक महिला तीसरी बार गर्भवती थी। उसके परिवार ने पूर्व अनुभवों के डर के कारण गर्भावस्था के नौ महीने तक किसी भी तरह की जांच या निगरानी नहीं करवाई। उन्होंने गर्भवती महिला की तकलीफों को गंभीरता से नहीं लिया और सीधे अस्पताल ले आए।
बच्चे की स्थिति गंभीर थी
जांच में पता चला कि बच्चे ने गर्भ में ही पॉटी कर दी थी, जिससे अम्नीओटिक फ्लूड गंदा हो गया। मां की हालत भी गंभीर थी, क्योंकि शरीर में खून की कमी हो गई थी।
डिलीवरी के बाद भी दुखद परिणाम
जैसे-तैसे डिलीवरी करवाई गई, और इस बार बेटा हुआ, लेकिन बच्चा गंदे पानी में रहने के कारण बहुत कमजोर था और सांस लेने में क...










