घर से भागकर मंदिर में शादी करने वाली राजकुमारी: भाग्यश्री 37 साल बाद भी स्टाइल में अव्वल
बॉलीवुड की पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बनने वाली भाग्यश्री शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन उन्होंने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने हाईस्कूल के प्रेमी और बिजनेसमैन पति हिमालय दासानी से शादी की। 37वीं सालगिरह पर उन्होंने अपनी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर सबका ध्यान खींचा।
मंदिर में पारंपरिक शादी
भाग्यश्री और हिमालय की शादी तब हुई, जब परिवार ने रिश्ते को मंजूरी नहीं दी। इसके चलते भाग्यश्री ने घर से भागकर मंदिर में शादी की। शादी में वह लाल रंग की सिल्क साड़ी और सुनहरे जरी वर्क के साथ पारंपरिक मराठी दुल्हन की तरह सजीं। हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर, मराठी नथ और हार पहनकर उनका लुक बेहद सुंदर और पारंपरिक लग रहा था। हिमालय सफेद कुर्ते और जोधपुरी स्टाइल पगड़ी में नजर आए।
दूसरा लुक भी रहा शानदार
भाग्यश्री ने अपने वेडिंग फोटोज में गुलाबी-गोल्ड साड़ी और सोने के कंगन...










