कैबिनेट मंत्री की बेटी ने CM के सामने दिखाए संस्कार, पेस्टल लहंगे में रॉयल लगीं राशि
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की बेटी राशि सचान की शादी कानपुर में धूमधाम से हुई। इस शादी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और अन्य वीवीआईपी नेता शामिल हुए। शादी के दौरान दुल्हन का संस्कारयुक्त और रॉयल लुक सबका ध्यान खींचता रहा।
रॉयल लुक में सजीं दुल्हनिया
राशि ने पेस्टल टोन का भव्य लहंगा पहना, जिसमें सॉफ्ट ब्लश पिंक और शैम्पेन गोल्ड का एलिगेंट मिश्रण नजर आया। लहंगे पर जरी, सेक्विन और स्टोन वर्क ने इसे और भी शानदार बनाया। उन्होंने वी नेक वाला हैवी एम्बेलिश्ड हाफ-स्लीव्स ब्लाउज पहना, जो लहंगे के फ्लोरल पैटर्न के साथ मेल खाता था।
दो दुपट्टों से स्टाइल बढ़ाया
राशि ने लहंगे के साथ दो दुपट्टे स्टाइल किए। साइड दुपट्टा सिल्क फैब्रिक का था, जिसे कंधे पर प्लीट करके टकाया गया, वहीं शीयर नेट वाला दुपट्टा सिर पर ओढ़ा गया। इससे उनका लुक ग्रेसफुल और गॉर्जिय...










