चार सदस्यों के परिवार के लिए कितना तेल खरीदना है सही? बजट भी बचे, सेहत भी रहे दुरुस्त
नई दिल्ली। महीने का बजट बनाते समय तेल और घी पर होने वाला खर्च हर परिवार की चिंता रहता है। भारतीय रसोई में पराठों से लेकर सब्ज़ियों तक तेल-घी का भरपूर इस्तेमाल होता है। लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा सेवन स्वाद नहीं, बल्कि मोटापा, हार्ट डिज़ीज और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। ऐसे में सवाल यह नहीं कि तेल या घी में से कौन बेहतर है, बल्कि यह है कि कितनी मात्रा में सेवन सुरक्षित है।
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पाल मनिकम (M.B.B.S., M.D., A.B. Gastro, M.P.H.) के मुताबिक, तेल और घी—दोनों ही तभी तक सेहतमंद हैं, जब तक इनका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए।
एनर्जी इनटेक का 10% से ज्यादा न हो तेल
सनफ्लॉवर, तिल और कैनोला ऑयल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड (लिनोलिक एसिड) पाए जाते हैं। अगर यह रोज़ाना की कुल ऊर्जा (कैलोरी) का 10 प्रतिशत से अधिक हो जाए, तो शरीर में सूजन (इंफ्लेमेशन) बढ...










